Ayodhya Ram Navmi: सरयू स्नान, रामलला को चढ़ाए जाएंगे 1.5 लाख दीपक, 3 लाख लड्डू, नवमी पर राममय हुई अयोध्या
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही भगवान राम का अभिषेक, आरती और विशेष पूजा-अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Ayodhya Ram Navmi: रामनवमी का त्योहार भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा की जाती है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के जन्मदिन यानी रामनवमी को लेकर खूब तैयारियां की गई हैं। राम मंदिर को फूलों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इस मौके पर राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है।
सुबह 6:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर का द्वार खोल दिया गया, जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है, श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अयोध्या आज देर शाम तक राम जन्मोत्सव की भावना में डूबी रहेगी। राम नवमी के लिए रविवार सुबह 9:30 बजे से राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। फिर 10:30 बजे तक अभिषेक चलेगा। अभिषेक के बाद भगवान का श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे भगवान की महाआरती की जाएगी। इस दौरान भगवान सूर्य 4 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक करेंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में स्नान भी कर रहे हैं।
पढ़े : आज है चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन, जानें मां महागौरी की पूजा विधि, भोग, मंत्र, शुभ रंग और कथा
डेढ़ लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे
इतना ही नहीं, देर शाम अयोध्या में सरयू तट पर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। राम जन्मोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। राम मंदिर के पंडित आचार्य विक्रम ने बताया कि श्रृंगार आरती के बाद भव्य और दिव्य यज्ञ अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें एक लाख आहुतियां अर्पित की जा रही हैं। वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस का पाठ पूर्ण होगा। इसके बाद ही अभिषेक शुरू किया जाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए
उन्होंने आगे बताया कि सरयू जल में स्नान के बाद भगवान नवीन वस्त्र धारण करेंगे। भगवान को दूध, दही और घी, 3 लाख लड्डू, पूड़ी, कचौड़ी के साथ 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। रामनवमी को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि सरयू नदी क्षेत्र में जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। रामोत्सव को लेकर अयोध्या में काफी उत्साह है, अयोध्या के मठ-मंदिरों के साथ ही स्थानीय लोग भी रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं। रामोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV