Sliderट्रेंडिंगबॉलीवुडमनोरंजन

Ejaz Khan Controversy: ड्रग्स, धमकी और विवादित बयान… एजाज खान की कंट्रोवर्सी लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Ejaz Khan Controversy: बॉलीवुड एक्टर और 'बिग बॉस' फेम एजाज खान एक बार फिर विवादों की सुर्खियों में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहे उनके शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर भारी बवाल मच गया है। इस शो के आपत्तिजनक कंटेंट के चलते एजाज खान को राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया है। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब एजाज किसी विवाद में घिरे हों।

Ejaz Khan Controversy: बॉलीवुड एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम एजाज खान एक बार फिर विवादों की सुर्खियों में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहे उनके शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर भारी बवाल मच गया है। इस शो के आपत्तिजनक कंटेंट के चलते एजाज खान को राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया है। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब एजाज किसी विवाद में घिरे हों।

एजाज खान का विवादों से पुराना और गहरा नाता रहा है। बिग बॉस के घर से लेकर सोशल मीडिया और ड्रग्स केस तक, एजाज बार-बार कानूनी और सामाजिक विवादों में उलझते नजर आए हैं। आइए जानते हैं एजाज खान से जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद, जिन्होंने उनकी छवि को बार-बार नुकसान पहुंचाया।

Read More:Harry Potter: 5000 ऑडिशन फेल, फिर मिला वो एक बच्चा जिसने रच दिया ‘हैरी पॉटर’ का इतिहास, पढ़िए पूरी कहानी

‘हाउस अरेस्ट’ शो में अश्लीलता का आरोप

एजाज खान का हालिया शो ‘हाउस अरेस्ट’ उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहा था। इस शो के कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिनमें एजाज खान महिलाओं पर आपत्तिजनक हरकतें करने का दबाव डालते नजर आए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और एजाज खान को 9 मई को तलब किया है। आयोग ने कंटेंट को ‘बेहद आपत्तिजनक’ करार देते हुए इसे महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन बताया। विवाद बढ़ने के बाद उल्लू ऐप ने इस शो को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

फेसबुक लाइव में दिया विवादित बयान

साल 2020 में एजाज खान ने फेसबुक लाइव पर एक वीडियो किया था, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने इस वीडियो में हर घटना के लिए मुसलमानों को दोषी ठहराने की सोच पर सवाल उठाया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें आईपीसी की धारा 153A, 117 और 121 के तहत गिरफ्तार किया। इस घटना ने एक बार फिर एजाज को विवादों के केंद्र में ला दिया।

Read More:Pawan Singh New Song:’धनिया में पनिया…’ पवन सिंह का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

ड्रग्स रखने और बेचने का आरोप

साल 2021 में एजाज खान को ड्रग्स रखने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने उन्हें ड्रग्स से जुड़े एक केस में हिरासत में लिया था। इस केस के चलते उन्हें लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा, जिसने उनकी पब्लिक इमेज को खासा नुकसान पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर धमकियों का सिलसिला

एजाज खान अक्सर सोशल मीडिया पर विवादित गतिविधियों में शामिल रहते हैं। एक बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट अदनान खान पर सीधा हमला किया। इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ भी कई बार बहस की है। अदनान खान को दी गई धमकी के बाद टीम 07 के फैंस ने सोशल मीडिया पर एजाज की तीखी आलोचना की थी।

Read More: House Arrest Show Controversy: OTT पर अश्लीलता की हद! एजाज खान के शो पर महिला आयोग का बड़ा एक्शन!

कोरोना पर दिया था विवादित बयान

कोरोना वायरस को लेकर भी एजाज खान एक विवाद में घिर चुके हैं। साल 2020 में उन्होंने एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने सरकार और कुछ प्रमुख पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद खार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, छह दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

आपको बता दें कि एजाज खान का करियर जितना एक्टिंग से जुड़ा रहा है, उससे कहीं ज्यादा वो विवादों में रहने के लिए चर्चा में रहते हैं। चाहे सोशल मीडिया हो या रियल लाइफ, उनका बड़बोलापन और बेबाकी उन्हें बार-बार कानूनी झंझटों में ले आता है। अब देखना होगा कि ‘हाउस अरेस्ट’ विवाद के बाद उनकी अगली चाल क्या होती है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Diksha Parmar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button