Sliderबॉलीवुडमनोरंजन

Anil kapoor Mother Funeral: अनिल कपूर की मां को अंतिम विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, रानी मुखर्जी से करण जौहर तक पहुंचे सितारे

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। अगले दिन शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट में किया गया, जहां न सिर्फ कपूर परिवार, बल्कि पूरा बॉलीवुड उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुआ।

Anil kapoor Mother Funeral: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूरका शनिवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। कपूर परिवार की इस दुःखद घड़ी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर, रानी मुखर्जी, अरबाज खान, करण जौहर, जैकी श्रॉफ, सोनम कपूर सहित कई सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

निर्मल कपूर का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद कपूर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बॉलीवुड से जुड़े कई चेहरे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

और पढ़ें: Security Versus Cultural Ties: भारत में Fawad Khan, Atif Aslam और Rahat Fateh Ali Khan के Instagram अकाउंट्स ब्लॉक क्या है वजह?

ग़मगीन दिखे अनिल कपूर

अपनी मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अनिल कपूर सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद भावुक नजर आए। कार से उतरते वक्त उनका सिर झुका हुआ था और आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे।

जान्हवी कपूर पहुंचीं बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ

बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने सफेद सूट पहना था और उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। दोनों काफी भावुक नजर आए।

और पढ़ें: Sonu Nigam: कानूनी पचड़े में फंसे सोनू निगम, कन्नड़ समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर दर्ज हुई शिकायत

अरबाज खान भी पहुंचे अंतिम विदाई देने

अभिनेता अरबाज खान भी अनिल कपूर की मां के अंतिम संस्कार में शरीक हुए। वे सफेद शर्ट में शांत भाव के साथ वहां पहुंचे और कपूर परिवार को सांत्वना दी।

जैकी श्रॉफ ने निभाया दोस्ती का फर्ज

अनिल कपूर के बेहद करीबी दोस्त जैकी श्रॉफ भी श्मशान घाट पर नजर आए। अंतिम संस्कार के बाद उन्हें अनिल कपूर के साथ बाहर निकलते देखा गया।

और पढ़ें: Scooter Driving Bull: ऋषिकेश में स्कूटी चलाता सांड, सीसीटीवी में कैद हुआ अजीबो-गरीब दृश्य

सोनम और हर्षवर्धन कपूर पहुंचे साथ

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। दोनों बेहद शांत और भावुक नजर आए।

रानी मुखर्जी ने जताया दुख

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं। उन्होंने ब्लू डेनिम और सफेद कुर्ता पहन रखा था और दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार के साथ खड़ी नजर आई।

और पढ़ें: Ejaz Khan Controversy: ड्रग्स, धमकी और विवादित बयान… एजाज खान की कंट्रोवर्सी लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

करण जौहर ने जताई संवेदना

फिल्म निर्माता करण जौहर सफेद कुर्ता-पायजामा में अंतिम संस्कार में पहुंचे और कपूर परिवार के दुख में शरीक हुए। करण अक्सर कपूर परिवार की पारिवारिक आयोजनों में देखे जाते हैं।

अनुपम खेर पहुंचे अनिल कपूर के घर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, जो अनिल कपूर के बेहद करीबी हैं, उनके घर जाकर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। उन्हें वहां जाते हुए स्पॉट किया गया। निर्मल कपूर के निधन से सिर्फ कपूर परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया। सेलेब्स की उपस्थिति यह दर्शाती है कि निर्मल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कितना सम्मान और स्नेह मिला था। कपूर परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसे सभी ने दिल से महसूस किया।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

News Watch India Digital Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button