उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

UP Politics: “गर्दन काटी” चौंकाने वाले दावों ने यूपी की राजनीति को हिलाया

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा ने समाज में जातिवाद का जहर घोला है. उन्होंने सपा शासनकाल में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार के कई उदाहरण दिए. अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर ब्राह्मण विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिगत आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा ने समाज में जाति का जहर घोला है।

पढ़ें : सावधान! उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज, गर्मी फिर दिखाएगी तेवर

उन्होंने सपा शासनकाल में ब्राह्मण समाज पर हुए अत्याचारों के कई उदाहरण दिए। वहीं, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ब्राह्मण विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

पाठक ने अखिलेश यादव की ब्राह्मण समुदाय पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी राजनीति जातिवाद में डूबी हुई है। उन्होंने सपा पर समाज को जाति के आधार पर विभाजित करने का आरोप लगाया। पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव को ब्राह्मण समाज पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सपा शासनकाल में ब्राह्मण समाज के खिलाफ हुए अत्याचार और अपमान के कई उदाहरण दिए, जैसे कन्नौज के नीरज मिश्र की गर्दन कटवाकर हत्या इटावा के वाजपेयी परिवार का सार्वजनिक अपमान। पाठक ने सपा पर ब्राह्मण समाज को लगातार निशाना बनाने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

दूसरी ओर, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ब्राह्मण विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग मिलकर इस सरकार को हटा देंगे। यादव ने पार्टी मुख्यालय में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में योगी आदित्यनाथ की सरकार पर ब्राह्मण विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को न तो ‘हाता’ भाता है, न ‘तिलक’ लुभाता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि ब्राह्मण समाज उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर कर सकता है। यादव ने योगी आदित्यनाथ को ‘निवर्तमान मुख्यमंत्री’ बताते हुए कहा कि उनके शासन में अन्याय बढ़ रहा है।

यादव ने कानपुर देहात में एक परिवार को जिंदा जलाने और न्याय मांगने गए उनके बेटे को पुलिस द्वारा पीटने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने जौनपुर में एक बच्चे की पुलिस हिरासत में हुई मौत का भी उल्लेख किया। यादव ने ब्राह्मण समाज को ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) में शामिल होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे हर पीड़ित और दुखी व्यक्ति के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार अन्याय कर रही है और जो भी इसके खिलाफ है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यादव ने उत्तर प्रदेश में हिरासत में मौत की घटनाओं में वृद्धि का भी आरोप लगाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भी जिक्र किया।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button