Sliderन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Latest political news highlights in Hindi :गृह मंत्री शाह ने साधा इंडिया गठबंधन पर निशाना ,कहा -ये है घोटालेबाज पार्टियों का गठबंधन

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलवासा से इंडिया गठबंधन पर निशाना साध गए। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर घपले -घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि ये जो गठबंधन है सात सात परिवारों द्वारा संचालित गठबंधन है। जिन्होंने घोटाले के पैसे से अपनी जेबे भरी है और अपने सम्बदनधियों को आगे बढ़ाया है। अब जनता को तय करना है कि देश भकत नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश चाहता है या फिर उन लोगों का जिन्होंने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है।

बता दें कि आज अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव और दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में 2300 करोड़ की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने एक समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हम दहलीज़ पर खड़े है। हमारे सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ देश भक्त मोदी का नेतृत्व है और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो सात परिवारों का गठबंधन है और भ्रष्टाचार में लिप्त है।

शाह ने कहा कि यह तय करना है कि देश उस मोदी का शासन चाहता है यह फिर इंडिया गठबंधन का शासन चाहता है जिसने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है। मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। देश को पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। उधर कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती है। लालू यादव, उद्धव ठाकरे, स्टालिन अपने -अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं। टीएमसी अपने रिश्तेदार को सीएम बनाना चाहती है।

शाह यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग बेटों, रिश्तेदारों और दामादों के लिए काम कर रहे हैं, क्या वे आपका कोई भला कर सकते हैं? केवल मोदी ही देश का भला कर सकते हैं। इंडिया गठबंधन भ्र्ष्टाचारियों का गठबंधन है जो अपने परिवार के लिए काम करते हैं।

कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि इंडिया गठबंधन 2 जी, 3 जी और 4 जी व्यक्तियों का एक समूह है। 2 जी का मतलब टेलीफोन घोटाला नहीं बल्कि दो पीढ़ियों की पार्टी है। 3 जी का मतलब तीन पीढ़ियों की पार्टी और 4 जी का मतलब चार पीढ़ियों की पार्टी। इस पार्टी में किसी और के लिए कोई जगह नहीं है।

शाह ने कहा मोदी एक गरीब परिवार में पैदा हुए थे। वे आज भारत को दुनिया भर में गौरवान्वित कर रहे हैं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। लेकिन ये परिवारवादी पार्टी देश के लिए कोई काम नहीं करती। शाह ने कहा कि मोदी की सरकार को बनाना एक विकसित भारत की गारंटी है क्योंकि वह इसकी नीव को रख चुके हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button