न्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहर

AAP Punjab: पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने नए मंत्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति में आज एक अहम बदलाव देखने को मिला। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में विधायक बने संजीव अरोड़ा ने पंजाब कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

AAP Punjab: पंजाब की राजनीति में आज एक अहम बदलाव देखने को मिला। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में विधायक बने संजीव अरोड़ा ने पंजाब कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य (Industry & Commerce), निवेश प्रोत्साहन (Investment Promotion) और एनआरआई मामलों (NRI Affairs) जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह शपथ समारोह चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पढ़े : Chandigarh News: पांच साल बाद फिर शुरू हुआ महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड, खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के माध्यम से संजीव अरोड़ा को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। अपने ट्वीट में सीएम मान ने लिखा, ”आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

सीएम मान ने आगे लिखा, ”मुझे पूरा विश्वास है कि संजीव अरोड़ा ईमानदारी और निष्ठा के साथ पंजाब के तीन करोड़ लोगों के लिए काम करेंगे और विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाएंगे।”

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

धालीवाल का इस्तीफा, विभागों का पुनर्गठन

इस कैबिनेट फेरबदल के दौरान मौजूदा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी पहले धालीवाल के पास थी, जो अब संजीव अरोड़ा को सौंप दी गई है। वहीं उद्योग एवं वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन विभाग पहले तरुणप्रीत सिंह सौंद के अधीन थे, जिन्हें अब अरोड़ा संभालेंगे।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

संजीव अरोड़ा की नई भूमिका

संजीव अरोड़ा को जो विभाग सौंपे गए हैं, वे पंजाब के आर्थिक विकास, निवेश आकर्षण और विदेशों में बसे पंजाबियों से जुड़ाव को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अब देखना यह होगा कि वे इन अहम जिम्मेदारियों को किस तरह निभाते हैं.

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button