उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

धोखाधड़ीः एटा में जयमाल के बाद दूल्हे की सच्चाई जानकर दुल्हन का फेरों से इंकार

यह शादी रामा पैलेस में हो रही थी। शादी समारोह में वर व कन्या ने एक दूसरे को जयमाला भी पहना दी थी। दोनों पक्ष बहुत खुश थे। लेकिन इसी बीच दुल्हन का पता चला कि दूल्हा फ्रॉड है। वह रेलवे में अफसर क्या, किसी भी पद पर नहीं है। इस पर दुल्हन को गहरा झटका लगा। उसने दूल्हे का साथ फेरे लगने से साफ इंकार कर दिया।

एटा। शहर कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड पर रामा पैलेस में बड़ी धूमधाम से शादी हो रही था। सब बहुत खुश थे। लेकिन अचानक दूल्हे के बारे में सच्चाई पता चली तो दुल्हन ने फेरे लेकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस बुला ली और दूल्हे को हवालात में बंद करा दिया। दुल्हन पक्ष दूल्हे के 20 लाख रुपये देने पर ही समझौता करने की बात कर रहा है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार कि एटा में रहने वाले युवक निर्मल ने खुद को रेलवे में अधिकारी बताया था। इस पर छिबरामऊ के रहने वाली एक युवती के परिजन उससे शादी को तैयार हो गये थे। शादी में लड़की पक्ष से 20 लाख रुपये देना तय हुआ था

यह शादी रामा पैलेस में हो रही थी। शादी समारोह में वर व कन्या ने एक दूसरे को जयमाला भी पहना दी थी। दोनों पक्ष बहुत खुश थे। लेकिन इसी बीच दुल्हन का पता चला कि दूल्हा फ्रॉड है। वह रेलवे में अफसर क्या, किसी भी पद पर नहीं है। इस पर दुल्हन को गहरा झटका लगा। उसने दूल्हे का साथ फेरे लगने से साफ इंकार कर दिया।

यह भी पढेंःविधानसभा चुनावः जेपी नड्डा बोले- हिमाचल प्रदेश में लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

इसी बीच कन्या पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। कन्या पक्ष का कहना है कि उन्होने दूल्हे के रेलवे में अधिकारी होने के कारण ही शादी के लिए उसे 20 लाख रुपये दिये थे। उन्होने युवक से शादी समारोह में खर्च हुए 20 लाख रुपये मांगे हैं।  

पुलिस ने दूल्हे के साथ ही उसके परिजनों व कई बारातियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हैं। फिलहाल सरकारी नौकरी वाले युवक के साथ शादी करने के मामले में उलझे परिवार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button