ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Alia-Ranbir Baby Girl: कपूर खानदान में लक्ष्मी ने लिया जन्म, अब एक्ट्रेस के घर गूंजेगीं ‘छोटी आलिया’ की किलकारियां

कपूर और भट्ट फैमिली (Alia-Ranbir Baby Girl) में खुशी का महौल है, क्योंकि बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं।

नई दिल्ली: कपूर और भट्ट फैमिली (Alia-Ranbir Baby Girl) में खुशी का महौल है, क्योंकि बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhattऔर रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। जी हां सही पढ़ा आपने, कपल के घर बेबी के जन्म की किलकारी गूंजी है। रिपोर्ट की मानें, तो आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है।

आलिया ने बेटी को दिया जन्म

दरअसल, आज यानी 6 नवंबर 2022 को डिलीवरी के लिए आज आलिया को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया और रणबीर सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पहुंचे थे। इसके कुछ वीडियोज भी पैपराजी ने शेयर किए थे। इसके बाद नीतू कपूर भी अस्पताल में अपनी बहू की देखरेख के लिए पहुंची थीं। अब खबर है कि आलिया और रणबीर ने एक नन्ही परी का स्वागत किया है। हालांकि, अभी कपूर और भट्ट फैमिली की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इसी अस्पताल में ससुर ऋषि कपूर ने ली थीं अंतिम सांसे

दिलचस्प बात यह है कि आलिया के ससुर ऋषि कपूर ने इसी रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी, अब आलिया ने इसी हॉस्पिटल में अपने बेबी को जन्म दिया है। अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। शादी के महज दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके फैंस को खुश कर दिया था। मां बनने के बाद आलिया कम से कम एक साल के लिए मैटरनिटी लीव लेंगी। उन्होंने यह फैसला बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए लिया है।

यह भी पढ़ें: Shamna Kasim: साउथ की एक्ट्रेस शमना कासिम ने अक्टूबर में की थी शादी, पति ने दिए 30 करोड़ के कीमती तोहफे

आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और रणबीर अपने बच्चे की जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करने की योजना बना रहे हैं। आलिया ने कहा था, “रणबीर बहुत खुश हैं, वह पहले से ही कह रहे हैं कि मैं समय निकालूंगा, ताकि आप काम पर जा सकें। मैं वापस आ सकता हूं और फिर आप समय निकाल सकती हैं। रणबीर इस जिम्मेदारी को साझा करके बहुत खुश हैं।”

अक्टूबर महीने में आलिया भट्ट की फैमिली ने उनके लिए गोद भराई का आयोजन किया था। समारोह के लिए आलिया ने पीले रंग की अनारकली को चुना था। 

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button