Live UpdateSliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

Latest Ujjain News Headlines: उज्जैन डिप्टी कलेक्टर अभयसिंह खराड़ी हुए बड़वानी में गिरफ्तार

Latest Ujjain News Headlines: उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अभयसिंह खराड़ी को दुष्कर्म के मामले में बड़वानी महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया। अभयसिंह खराड़ी को केंद्रीय जेल भेजा हया है। अभयसिंह के खिलाफ बड़वानी में 29 अप्रेल को पीड़िता से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। बता दे कि, अभयसिंह खराड़ी साल 2016 में बड़वानी में एसडीएम व अपर कलेक्टर (SDM and Additional Collector) के पद पर पदस्थ थे और उनका लोकसभा की आचार संहिता के चलते एक महीने पहले ही उज्जैन ट्रांसफर हो गया था। इससे पहले उनका कार्यकाल पारिवारिक विवाद के कारण चर्चा में रहा है।

इस दौरान पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया तथा उसे धमकाया गया। इस मामले में पीड़िता ने 4 दिन पहले खराड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर गुरुवार 2 मई की रात भोपाल से उनको गिरफ्तार किया। शुक्रवार 3 मई की दोपहर को पुलिस ने महिला थाने में उनके दर्ज मामले की फाइल तैयार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश की। जिसके बाद शाम को उन्हें केंद्रीय जेल भेजा गया।

बड़वानी महिला थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में दौड़ लगाई। साइबर टीम की मदद से भोपाल में पकड़े गए डॉ. अभय सिंह खराड़ी उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर रहते हुए बड़वानी में अपने खिलाफ धारा 376 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज होते ही अपने पद से फरार हो गए थे। इसको लेकर बड़वानी से महिला थाना प्रभारी सहित 4 सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची। हालांकि खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा था।

पुलिस टीम पहले धार पहुंची और फिर वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से गुरुवार रात भोपाल में दबिश देकर खराड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी कार्यप्रणाली को लेकर वो चर्चा में रहे है। वहीं उनकी पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद बीते वर्ष ही प्रमोशन होकर उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर के रुप में भेजा गया था। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान ट्रांसफर सूची में खराड़ी का नाम शामिल होकर बड़वानी से उज्जैन भेजा गया था।

महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि उज्जैन में पदस्थ डॉ. अभयसिंह खराड़ी के विरूद्ध बड़वानी जिले में एक महिला कर्मी ने दुष्कर्म का मामला 29 अप्रेल को दर्ज कराया था। पुलिस ने खराड़ी के विरूद्ध धारा 376 लगाई, जिसके बाद से ही खराड़ी फरार हो गया था।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button