ट्रेंडिंग

महाराष्ट्र में हुआ बड़ा हादसा, एक्सप्रेसवे निर्माण में लगी गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत, कई लोग घायल

Samruddhi Express Highway: महाराष्ट्र से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां ठाणे के शाहपुर में बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया है यहां पर गर्डर मशीन काफी ऊंचाई से नीचे गिर गई। जिसमें करीब 16 लोगों की जान चली गई, और दर्जनों लोगों के फंसे होने की बात भी कही जा रही है। इस हादसे की वजह से लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों के बीच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। हादसे में इतने लोगों की एक साथ जान चले जाने से लोगों में दहशत भी देखने को मिली रही है।

महाराष्ट्र के के ठाणे में इन दिनों समृद्धि हाइवे का काम चल रहा है जो कि . हाइवे का तीसरा फेस यानी की तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। जिसमें हजारों मजदूर काम पर लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुल के खंभों पर ब्रिज को एक सिरे से दूसरे सिरे से बांधने के लिए क्रेन मौजदू थी तभी ब्रिज के गर्डर को इस क्रेन के जरिए ऊपर पहुंचाया गया था। जिसकी ऊंचाई लगभग 100 फीट बताई गई है। अचानक यह मशीन गिर गई और इतना बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 16 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और भी दर्जनों लोगों के फंसे होने की बात कही गई है। घायलों को पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जिनका इलाज जारी है। अभी मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। हादसे दौरान बड़ी संख्या पर मजदूर मौजूद थे। उस दौरान कई लोगों को गंभीर चोंटे भी आई है तो इसकी वजह से कहा जा रहा है कि अभी मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

पुल निर्माण का चल रहा था काम

महाराष्ट्र के ठाणे में एक प्रोजेक्ट के तहत समृद्धि एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का काम तेजी से चल रहा था। जिसमें विशेष तरह की मशीन जिसे गर्डर लॉन्चिंग मशीन के नाम से जाना जाता है। ब्रिज बनाने वाली इस क्रेन मशीन को उपर ले जाया गया था उसी दौरान ये मशीन अचानक से नीचे गिर गई जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया है। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है कि मशीन असंतुलित या फिर किस वजह से गिर गई जिसकी जांच की जा रही है।
बता दें कि समृद्धि एक्सप्रेसवे का नाम हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग रखा गया है. ये एक्सप्रेसवे मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button