Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

Political War Congress VS BJP: सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला ,कांग्रेस के विरासत टैक्स को कहा मुगलों का जजिया टैक्स

Political War Congress VS BJP: दो चरणों के चुनाव में कम मतदान होने के बाद सात तारीख को तीसरे चरण के मतदान होने हैं। इस चुनाव के बाद सभी चरणों के चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी पार्टियां खूब प्रचार कर रही है और विपक्षी दलों पर हमलावर भी है। कहने को चुनाव आयोग का लगाम भी है लेकिन कोई बोलने से रुकने को तैयार नहीं। जिसके मन में जो भी आ रहा है बके जा रहा है।

आज मध्यप्रदेश के गुना -शिवपुरी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। योगी अशोकनगर के दौरे पर थे। गुना -शिवपुरी सीट से इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं। सिंधिया की यहाँ मजबूत जमीन है। यहाँ पहुंचकर सीएम योगी खूब गरजे। योगी ने कहा कि राम मंदिर को मुफगां ने ही तोड़ा था। योगी ने मुगलों को खूब लताड़ा भी। इसके बाद योगी ने कांग्रेस के विरासत टैक्स को जजिया टैक्स तक कहा। और फिर आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यूपी की सभी 80 सीटें बीजेपी के खाते में आने जा रही है। मध्यप्रदेश की भी 29 सीटें बीजेपी जीत जाएगी।

योगी ने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन में पांच सौ वर्षों का इंताजर ख़त्म हो गया है। वे कल अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या के राम जन्म भूमि का इतिहास जानकार गुना का हर आदमी गौरवान्वित होगा। एक बार राजमाता सिंधिया ने कहा था कि सबको अपना व्यक्तिगत कार्य छोड़कर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में जुटना चाहिए। इस उदेश्य के साथ ही वे हमेशा राममंदिर आंदोलन से जुडी रही। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आत्मा को आज शांति मिलती होगी क्योंकि उनका जो उदेश्य था वह पूरा हो गया है।

सीएम योगी ने सिंधिया के समर्थन में भी कई बाते जनता के सामने रखी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 2014 तक देश के भीतर 74 एयरपोर्ट थे आज देश के भीतर सिंधिया ने देश सौ से ज्यादा एयर पोर्ट तैयार कर दिए हैं। वे पीएम मोदी के सपनो को साकार कर रहे हैं। इसी गुना से राममंदिर निर्माण का काम आगे बढ़ा था इसलिए भी हमने यहाँ आने का संकल्प भी लिया था। अब तो हर कोई कह रहा है कि जो राम को लाये हैं हम उन्हें ही लाएंगे।

योगी ने कहा कि नए भारत में दुनिया का कोई भी देश भारत पर नजर नहीं रख सकता। पाकिस्तान की हालत तो आज सबसे ज्यादा खराब हो गई है। अगर भारत में कोई पटाखा भी छोड़ता है तो पाकिस्तान को सफाई देनी होती है कि हमने कुछ नहीं किया। यह सब मोदी जी की वजह से ही संभव हो पाया है। हम किसी को छेड़ते नहीं और अगर को हमें छेड़ता है तो हम छोड़ते भी नहीं।

योगी ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम विकास की गति को तेजी आगे बढ़ा भी रहे हैं। हम देश के भीतर कई आधारभूत योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। कही एम्स बन रहे हैं तो कही आईआईटी तैयार हो रहे हैं। कही डिफेंस सेक्टर का विकास हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। पहले देश में कमीशखोरी होती थी अब जनधन खाते चल रहे हैं। किसानो को लाभ मिल रहा है और गरीबो को हर सुविधाएं दी जा रही है। आज से पहले यह सब देश में नहीं होता था।

योगी ने कहा कि मुगलों में सबसे क्रूर बादशाह औरंगजेब था। आज के मुसलमान अपने बच्चों के नाम भी औरंगजेब नहीं रखते। औरंगजेब ने ही एक कर लगाया था जिसका नाम था जजिया कर। आज वही कर कांग्रेस भी लगाना चाहती है। विरासत टैक्स के रूप में यही कर कांग्रेस देश में लाना चाहती है। औरंगजेब ने हिन्दुओं पर जजिया टैक्स लगाया था और ये कांग्रेस वाले भी यही सब करने को तैयार हैं।

सीएम योगी ने राहुल गाँधी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल कहते हैं कि हम आर्थिक सर्वे कराएँगे .एक्सरे कराएँगे। इसमें आपकी आधी संपत्ति को ले लेंगे और यह कहेंगे की यह सब विरासत टैक्स है। लेकिन क्या इसे कोई भारतीय स्वीकार करेगा ?राहुल गाँधी ओबीसी के आरक्षण पर भी सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद एससी ,एसटी के आरक्षण में भी सेंध लगाने का खेल ये सब करेंगे। कांग्रेस ने यह सब साफ़ भी कर दिया है। कर्नाटक की सरकार ने ओबीसी आरक्षण में सेंध भी लगा दी है। इसलिए हमें इन कॉंग्रेस्सस वालों से सतर्क रहने की जरूरत है।

योगी ने कहा कि हम यूपी की सभी सीटों को जीतेंगे .सभी 80 सीटों की माला हम मोदी के गले में डालेंगे। इसके साथ ही बीजेपी एमपी की सभी 29 सीटें भी जीत जाएगी। इसकी शुरुआत इंदौर से हो भी गई है और यह सब ईश्वरीय शक्ति से ही संभव है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button