Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, जाने क्या थी वजह?

Sodhi of 'Taarak Mehta' returned home after 25 days, know what was the reason?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से अपनी पहचान बनाने वाले सोढ़ी उर्फ ​​गुरचरण सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुचरण सिंह पिछले 25 दिनों से लापता थे।

उनके परिवार वाले, प्रशंसक और यहां तक ​​कि पुलिस भी हैरान थी कि आखिर गुरुचरण सिंह कहां चले गए। शुरुआत में तो ऐसा लगा कि गुरुचरण के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आप हैरान होने वाले हैं। 25 दिनों से लापता गुरुचरण अपने घर वापस आ गए हैं। ऐसे में जब पुलिस ने गुरुचरण से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह इतने दिनों से कहां थें। गुरुचरण ने बताया कि वह सांसारिक जीवन छोड़कर धार्मिक यात्रा पर घर से निकल गए थे।

इन जगहों पर रुके थे गुरुचरण

वापस लौटने पर पुलिस ने गुरुचरण से पूछताछ की और पूछा कि इतने दिन कहां थे, कहां रहे, क्या करते रहे? इस पर एक्टर ने बताया कि वे सांसारिक जीवन छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे कई दिनों तक अमृतसर में रहे। यहां रहने के बाद वे लुधियाना जैसे कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके। इसके बाद उन्हें लगा कि अब उन्हें अपने पिता के पास घर लौट जाना चाहिए। इसलिए वे घर लौट आए। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी

उल्लेखनीय है कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को मुंबई जाने के लिए अपने घर से निकले थे। लेकिन जब वह मुंबई नहीं पहुंचे तो उनके परिवार और दोस्त चिंतित हो गए। इसके बाद 26 अप्रैल को एक्टर के लापता होने की खबर सामने आई। गुरुचरण के पिता ने पुलिस में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसे अपहरण मानते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि गुरुचरण 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। वहीं इन जांचों के दौरान यह भी पता चला कि गुरुचरण की जल्द ही शादी होने वाली थी। इतना ही नहीं वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button