ट्रेंडिंग

पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे

International Yoga Day प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करने जा रहे हैं। 21 जून को 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जायेंगे। बता दें कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। बता दे कि यह पहली बार होगा जब पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। इसे एक ऐतिहासिक दीना माना जा रहा है। भारत में इस कार्यक्रम को लेकर काफी प्रचार भी किया जा रहा है।


जो कार्यक्रम सामने आये हैं ,उसके मुताबिक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नार्थ लॉन में सुबह आठ से नौ बजे तक योग सत्र चलेगा जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे। लॉन में महात्मा गाँधी की प्रतिमा भी स्थापित हैं। याद रहे भारत ने संयुक्त राष्ट्र को यह प्रतिमा भेंट में दी थी जिसे पिछले साल दिसंबर में स्थापित किया गया था।


इस ऐतिहासिक योग सत्र में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ,राजदूतों ,दूतों ,सदस्य देश के प्रतिनिधियों के साथ -साथ वैश्विक और प्रवासी समुदाय के प्रमुख लोगों के भाग लेने की सम्भावना है। इस योग सत्र में सभी को एक जैसे पोषक पहनाने की बात भी है। योग के लिए चटाई की भी व्यवस्था की गई है।


बता दें कि योग एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है जुड़ना। एक जुट होना। जो शरीर और चेतना के मिलान का प्रतीक है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव सबसे पहले पीएम मोदी ने ही महासभा के 69 सत्र के उद्घाटन के दौरान रखा था। जिसमे कहा गया था कि योग हमारी प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है। योग मन ,शरीर और विचार की एकता का प्रतीक है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button