Ahmedabad Plane Crash: राजस्थान के इन 12 चेहरों ने ली आखिरी सांस, हंसते-खेलते परिवारों में पसरा मातम
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के भयावह विमान हादसे ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दुर्घटना में 241 यात्रियों की जान चली गई, जिनमें राजस्थान के 12 लोग भी शामिल थे। उन्हीं में से एक थीं उदयपुर की पायल खटीक, जो अपने सपनों को पंख देने के लिए लंदन रवाना हुई थीं। लेकिन यह उड़ान उनके जीवन की आखिरी उड़ान बन गई।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन हादसे से पूरा देश आहत हुआ है। इस हादसे में राजस्थान के 12 लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें बांसवाड़ा, उदयपुर, बालोतरा और बीकानेर से लोग शामिल थे। यह हादसा इतना भयावह था कि फ्लाइट के उड़ान भरने के महज 50 सेकेंड बाद ही कोहराम मच गया।
इस हादसे में कई बच्चे भी शामिल हैं, जो अपने परिवार के साथ लंदन जा रहे थे। बांसवाड़ा से एक ही परिवार के 5 लोग शामिल थे, जिनमें दो पति-पत्नी और तीन बच्चे थे। उदयपुर से 5 लोग अलग-अलग परिवारों से थे, जिनमें एक परिवार से शुभ मोदी और शगुन मोदी, दूसरे परिवार से वरदीचंद मेनारिया और प्रकाशचंद मेनारिया और तीसरे परिवार से पायल खटीक शामिल थी।
Ahmedabad Plane Crash: पायल के सपनों की उड़ान के लिए आखिरी उड़ान बन गई एयर इंडिया फ्लाइट
बांसवाड़ा से एक ही परिवार के 5 लोग
बांसवाड़ा से एक ही परिवार के 5 लोग लंदन की यात्रा कर रहे थे, जिनमें दो पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे। प्रतिक जोशी और कोमी व्यास की शादी 10 साल पहले हुई थी। कोमी व्यास अस्पताल में पेथोलॉजी की पढ़ाई कर जॉब कर रही थी, जबकि पति प्रतिक लंदन में रहते थे। लेकिन इस बार वह पत्नी और अपने तीन बच्चों के साथ लंदन जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसके लिए कोमी व्यास ने नौकरी भी छोड़ दी थी। लेकिन विमान हादसे में पति-पत्नी समेत तीनों बच्चे लंदन पहुंच नहीं सके।
उदयपुर से 5 लोग हुए हादसे का शिकार
उदयपुर में तीन अलग-अलग परिवारों के 5 लोग शामिल हैं। इसमें एक परिवार से शुभ मोदी और शगुन मोदी, दूसरे परिवार से वरदीचंद मेनारिया और प्रकाशचंद मेनारिया और तीसरे परिवार से पायल खटीक शामिल थी। बताया जा रहा है कि वरदीचंद मेनारिया और प्रकाशचंद मेनारिया लंदन में खाना बनाने की नौकरी करते थे। वह इन दिनों घर आए थे और वापस लंदन जा रहे थे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पायल खटीक की उड़ान की कहानी
पायल खटीक के बारे में बताया जाता है कि वह अपने सपनों को उड़ान देने लिए लंदन जा रही थी, जहां वह उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने जा रही थी। लेकिन उसकी सपनों की उड़ान एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ ही खत्म हो गई। पायल बचपन से ही पढ़ने में काफी अच्छी थी और अव्वल आती थी। उसका सपना विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना था।
बालोतरा की खुशी की पहली बार पति से मिलने की यात्रा
बालोतरा के अराबा गांव की खुशी की शादी जनवरी 2025 में हुई थी। उसके पति मनफूल सिंह लंदन में IT कंपनी में काम करते हैं। शादी के बाद वह पहली बार पति के पास लंदन जा रही थी। इसके लिए खुशी काफी खुश थी और पूरा परिवार भी खुश था। लेकिन क्या पता था कि खुशी की यह आखिरी विदाई होगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा Aopp डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV