Amit shah In indore: इंदौर बनाने जा रहा है एक नया विश्व रिकॉर्ड, जाने क्या है वह।
Amit shah In indore: “जल ही जीवन है” यह हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। इसके साथ ही पेड़ -पौधा भी हमारे जीवन के लिए और हमारी धरती के लिए काफी जरूरी है। इसी बीच मोदी सरकार ने भी पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम की पहल की थी “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान चलाया था, जिसके तहत इंदौर में 11 लाख पौधे लगाए जाएंगे हैं।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे और उन्होंने भी पौधे लगाए। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि “इंदौर सफाई, स्वाद के लिए पूरे विश्व में प्रचलित है लेकिन अब इंदौर एक और चीज के लिए प्रचलित होगा और वह है हरियाली”। इंदौर स्मार्ट सिटी और मेट्रो सिटी भी बन चुका है अब ग्रीन सिटी के नाम से पूरे विश्व में जाना जाएगा। इसी के साथ अमित आने आगे कहा कि “यह अभियान सरकार नहीं है यह अभियान समाज का है और इससे सामाजिक कार्य के तौर पर ही देखा जाए”।
प्रधानमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” के नारे को देशवासियों के अंदर बोया है अब इसे पौधा लगाकर हमें साकार रूप देना है।
बता दें की मध्य प्रदेश को देश का फेफड़ा कहा जाता है। यहां से सबसे ज्यादा ऑक्सीजन आता है। 30% वन क्षेत्र इस प्रदेश में आते हैं। इसके साथ ही पूरे देश का 12% ग्रीन कवरेज इस प्रदेश में है। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि “मैं चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश में आया हूं और प्रदेश की जनता ने बीजेपी को 29 सीटे दी है। मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि “इंदौर जो भी करता है वह अलग हटके करता है इसलिए इंदौर देश से सबसे अलग है और एक अलग पहचान भी बनाई है”।
वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पेड़ लगाते हुए कहा कि “इंदौर में विश्व रिकार्ड बनाने के लिए जनता एकजुट हुई है। अब तक 5 लाख पौधे लगा चुके हैं और इस बार एक दिन में सबसे ज्यादा यानी 9 लाख 26 हजार पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। दरअसल इंदौर ने 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

