Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Uttar Pradesh Political News Today: अपर्णा यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात

Aparna Yadav spoke to Home Minister Amit Shah over the phone

Uttar Pradesh Political News Today: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में बीजेपी की दिग्गज नेता अपर्णा यादव की खूब चर्चा हो रही है। बीजेपी में उचित स्थान न मिलने से अपर्णा यादव की नाराजगी सामने आई है। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। अपर्णा यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर बात की। इस दौरान अपर्णा यादव ने पार्टी में परेशानियों को शाह के साथ शेयर किया। दरअसल, खबरें हैं कि अपर्णा यादव पार्टी में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पद मिलने से नाखुश हैं। फोन पर बातचीत के दौरान अमित शाह ने अपर्णा यादव की नाराजगी को समझा और इस पर विचार करने का भरोसा दिया। फिलहाल अपर्णा यादव दिल्ली में हैं।

महिला आयोग के पद को लेकर असंतोष है

इससे पहले 3 सितंबर को राज्यपाल के आदेश के बाद अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन अपर्णा इस पद से नाखुश हैं। इस दौरान उनकी सपा नेता और चाचा शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात हुई थी। इसके बाद अपर्णा के भाजपा छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गईं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि, अपर्णा को अपने कद के हिसाब से भाजपा में पद मिलने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। वह सोमवार को कार्यभार संभाल लेंगी।

क्या कहा यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने

इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, अपर्णा एक कार्यकर्ता की तरह पार्टी की विचारधारा पर काम कर रही हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह आगे भी हमारे साथ रहेंगी। इसके अलावा चौधरी ने अपर्णा यादव और शिवपाल यादव की मुलाकात पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button