Sliderन्यूज़बड़ी खबरसेहतनामा

Women Medical Test: 30 से ज्यादा उम्र? जरूर करवाएं यें टेस्ट….

Are you over 30? Do get this test done...

Women Medical Test: जिम्मेदारियों की वजह से अक्सर महिलाएं अपना ध्यान रखना भूल जाती हैं. और जरा सी लापरवाही बड़ी बीमारी का कारण बन जाती है. महिलाओं को फिट रहने पर ध्यान देना चाहिए। 30 की उम्र के बाद नियमित जांच को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। इससे आपको लंबे समय तक बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी। क्या आप जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद कौन से स्वास्थ्य टेस्ट करवाने चाहिए?

इस बात में कोई दोराय नहीं है की महिलाएं मल्टीटास्किंग होती है. एक साथ कई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना कोई इनसे सीखे। एक तरफ कुकर में पक रहा खाना उसकी सीटियां गिनती हैं दुसरी तरफ लेपटॉप खोलकर ऑफिस का काम कर रही होती हैं । घर में आने वाले कोरियर से लेकर बच्चे को स्कूल से लाने ले जाने तक, हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रहती हैं। मगर अपने सेहत को लेकर महिलाएं लापरवाह होती है। महिलाएं अक्सर सिरदर्द और पीठ दर्द को अनदेखा कर देती हैं, लेकिन कई बार यह लापरवाही आपको और आपके परिवार को गंभीर परेशानी में डाल सकती है। इसलिए, जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, उन्हें कुछ मेडिकल जांच करवानी ज़रूरी हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि तीस से पैंतीस साल की उम्र के बाद ये जांच ज़रूरी हो जाती हैं।

थायराइड फंक्शन टेस्ट- भारत में थायरॉइड की समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। तीस साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं के लिए थायरॉइड की जाँच करवाना बिल्कुल सही रहता है। हार्मोनल बदलाव, वज़न बढ़ना और मासिक धर्म में देरी इसके लक्षण हैं।

कंप्लीट ब्लड काउंट(CBC)- (CBC) को पूरे शरीर की जांच करने के लिए एक महत्वपूर्ण टेस्ट माना जाता है। इससे एनीमिया, संक्रमण और कई अन्य बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। यह प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबिन के बारे में भी जानकारी देता है। महिलाओं पर ये परीक्षण कभी-कभी किए जाने चाहिए।

हार्ट का टेस्ट- बढ़ती उम्र का असर दिल की सेहत पर भी पड़ने लगता है। इसलिए महिलाओं को 35 साल के बाद अपने दिल की जांच करानी चाहिए। इससे हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया और हाइपरकार्डियोपैथी जैसी समस्याओं का जल्द पता लगाने में मदद मिलती है।

डायबिटीज का टेस्ट- आजकल की लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। उम्र बढ़ने के साथ आपको नियमित रूप से डायबिटीज की जांच करानी चाहिए। मधुमेह के कारण शरीर में इंसुलिन का उत्पादन ठीक से नहीं हो पाता, जिसके कारण थकान और कमजोरी होती है।

कैंसर की जांच- महिलाओं को 35 वर्ष की आयु के बाद स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच करवानी चाहिए। 35 वर्ष की आयु के बाद, स्तन कैंसर के लिए BRCA जीन टेस्ट किया जाता है। ये 2 टेस्ट हैं जो हर महिला को करवाने चाहिए। कैंसर का समय पर पता लगने से मृत्यु दर को रोका जा सकता है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button