ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बसपा प्रमुख मायावती का समर्थन, कहा- ये समर्थन भाजपा को नहीं

नई दिल्ली: बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को राजग राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बसपा का समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही उन्होने कहा- बसपा का पदी मुर्मू को दिया गया ये समर्थन भाजपा को अपने पक्ष में और न ही विपक्ष के अपने विरोध में नहीं मानना चाहिए। मायावती ने कहा कि आदिवासी समाज बहुजन समाज पार्टी के आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, इसलिए हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है। बसपा के समर्थन से राजग राष्ट्रपति उम्मीदवार की जीत और अधिक मजबूत हो गयी है।

ये भी पढ़ें- पुडुचेरी और चेन्नई के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

बता दें कि राजग राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं, जबकि विपक्ष ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति के चुनाव में बतौर विपक्ष के उम्मीदवार के रुप में उतारा है। उत्तर प्रदेश में एक समय में बसपा की ध्रुर विरोधी रही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा समर्थन दिया है, लेकिन जसवंत सिन्हा राजग राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के मुकाबले कहीं ठहरते नजर नहीं आ रहे हैं।

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अभी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 21 जुलाई को होगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button