Ashish Kapoor Rape Case: रेप केस में फंसे टीवी एक्टर आशीष कपूर, कोर्ट के आदेश पर हुआ पोटेंसी टेस्ट
Ashish Kapoor Rape Case: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर आशीष कपूर गंभीर आरोपों में घिर चुके हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुके आशीष को दिल्ली पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है। 11 अगस्त को दर्ज हुई एफआईआर के बाद उन्हें पुणे से अरेस्ट किया गया। अब इस मामले में पुलिस ने उनका पोटेंसी टेस्ट भी कराया है, जिससे यह साफ हो सके कि वह यौन संबंध बनाने में सक्षम हैं या नहीं।
आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने वॉशरूम में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी ला रही है।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस के अनुसार पीड़िता की मुलाकात आशीष कपूर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर एक पार्टी का आयोजन हुआ। इसी पार्टी में पीड़िता भी मौजूद थी। आरोप है कि वॉशरूम में आशीष ने महिला के साथ रेप किया।
शुरुआती शिकायत में कहा गया था कि आशीष कपूर के साथ उनके एक दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अन्य अज्ञात लोगों ने भी दुष्कर्म किया। लेकिन बाद में महिला ने अपना बयान बदलकर कहा कि दुष्कर्म केवल आशीष कपूर ने किया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
वीडियोग्राफी का आरोप और पुलिस की जांच
महिला का यह भी कहना है कि घटना की वीडियोग्राफी की गई थी, लेकिन अब तक पुलिस को कोई वीडियो नहीं मिला है। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान सामने आए हैं, जिनसे यह पुष्टि होती है कि पार्टी के दौरान आशीष और महिला वॉशरूम में एक साथ गए थे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कौन हैं आशीष कपूर?
आशीष कपूर टीवी और फिल्मों दोनों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कुर्बान, टेबल नंबर 21 और इनकार जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। टीवी की दुनिया में उन्हें देखा एक ख्वाब और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स से पहचान मिली।
क्या होता है पोटेंसी टेस्ट?
पोटेंसी टेस्ट वह मेडिकल जांच है, जिससे यह पता लगाया जाता है कि आरोपी यौन संबंध बनाने में सक्षम है या नहीं। यह टेस्ट अक्सर रेप केस में तब कराया जाता है जब आरोपी खुद को नपुंसक बताकर बचने की कोशिश करता है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस इस टेस्ट को कराती है।
कैसे किया जाता है पोटेंसी टेस्ट?
इस टेस्ट के दौरान डॉक्टर आरोपी को एक इंजेक्शन देते हैं, जिसमें पापावेरीन और फेंटालोनीन मिलाए जाते हैं। इंजेक्शन लगने के बाद खून की नसें टाइट हो जाती हैं और डॉक्टर अल्ट्रासाउंड के जरिए प्राइवेट पार्ट में ब्लड सप्लाई की जांच करते हैं।

