Assam Floods 2025: पूर्वोत्तर में तबाही मचा रही बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 36 लोगों की मौत
पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ और भूस्खलन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार तक हालात बेहद गंभीर बने रहे, जहां इन प्राकृतिक आपदाओं ने अब तक 36 लोगों की जान ले ली है। इस बीच राजस्थान के दौसा जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है।
Assam Floods 2025: पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ और भूस्खलन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार तक हालात बेहद गंभीर बने रहे, जहां इन प्राकृतिक आपदाओं ने अब तक 36 लोगों की जान ले ली है। इस बीच राजस्थान के दौसा जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सिक्किम में हुए भूस्खलन में दौसा का एक मजदूर फंस गया है, जिसकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।
दौसा के टिटौली गांव निवासी भेवाराम मीणा सिक्किम में मजदूरी करने गए थे, लेकिन भूस्खलन की चपेट में आने से वह अब अन्य 8 लोगों के साथ एक रेस्टोरेंट में फंसे हुए हैं। भेवाराम के परिजन जिला कलेक्टर से मिले और उन्हें इस आपदा से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई।
कलेक्टर ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखा पत्र
दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा है। पत्र में भेवाराम मीणा को सुरक्षित बाहर निकालने और घर वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। कलेक्टर ने जानकारी दी कि भेवाराम 22 मई 2025 को सिक्किम के मगना जिले में मजदूरी के लिए गए थे। वर्तमान में वह चुनटांग से लगभग 15 किलोमीटर नीचे टांगो थानू के पास एक रेस्टोरेंट में शरण लिए हुए हैं, जहां भारी भूस्खलन हुआ है।
पूर्वोत्तर में बिगड़े हालात, 36 की मौत
पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 36 लोगों की जान चली गई है। असम में सबसे अधिक 11 लोगों की मौत हुई है, वहीं अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 3 और त्रिपुरा में 1 व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है। लाखों लोग इस आपदा से प्रभावित हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
असम के 22 जिले जलमग्न, 5.35 लाख लोग प्रभावित
असम में 22 जिलों में हालात बदतर हो गए हैं, जहां बाढ़ से 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके अलावा, सिक्किम के छतेन क्षेत्र में एक सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने की हालात की समीक्षा
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ मणिपुर के राज्यपाल से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “मैंने असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर बातचीत की है। केंद्र सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बचाव कार्यों में तेजी की मांग
स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकारें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चला रही हैं। वहीं दौसा प्रशासन ने भी भेवाराम मीणा को सकुशल लाने के लिए राज्य स्तर पर जरूरी कदम उठाने की अपील की है। परिजन लगातार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV