Atul Subhash Suicide Case: Bengaluru Police takes big action, Atul Subhash's wife and mother-in-law will be arrested!
Atul Subhash Suicide Case: AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) की एक टीम UP के जौनपुर पहुंची है। अतुल की सास, साला, पत्नी निकिता सिंघानिया और परिवार के अन्य सदस्य जौनपुर शहर के खोया मंडी मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि, जब पुलिस पहुंची तो निकिता का घर बंद था। निकिता का भाई अनुराग और मां निशा एक दिन पहले ही घर में ताला लगाकर आधी रात को कहीं चले गए थे, ऐसे में पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
आज सबसे बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) की टीम जौनपुर की स्थानीय पुलिस के साथ जांच-पड़ताल के लिए निकली। करीब 5km तक शहर का चक्कर काटने के बाद टीम कोतवाली के सिपाह चौकी पहुंची और यहां लोकल पुलिस अधिकारियों से बात की। आपको बता दें कि बेंगलुरु पुलिस की टीम में चार लोग शामिल हैं। इसमें एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। अतुल सुभाष मामले की जांच के लिए ये सभी जौनपुर गए हैं, जहां अतुल का ससुराल है। हालांकि, अभी अतुल के ससुराल वालों का अता-पता नहीं है. उनके घर पर ताला लटक रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में जौनपुर पहुंची बेंगलुरु पुलिस अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नामजद निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया के घर पर नोटिस चिपका दिया है। नोटिस में लिखा है कि बेंगलुरु में दर्ज केस में अपना बयान दर्ज करवाएं।
क्योंकि मृतक अतुल सुभाष (atul subhash) के भाई ने बेंगलुरु (Bangalore) में सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है, जिसमें साक्ष्य जुटाने और आरोपी के बयान दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की संभावना भी शामिल है। मालूम हो कि अतुल सुभाष (Atul subhash) से सुसाइड के मामले में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania) के साथ सास निशा सिंघानिया भी आरोपी बनाई गई हैं। बेंगलुरु पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को भी बुलाया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। गौरतलब हो कि अतुल ने खुद पर दहेज उत्पीड़न से लेकर हत्या समेत 9 मामले दर्ज करने से लेकर सुसाइड (suicide) के लिए उकसाने का आरोप अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania), सास निशा, पत्नी के भाई अनुराग और पत्नी के चाचा सुशील पर लगाया है। सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार (Sub Inspector Ranjit Kumar) की कमान में बैंगलोर पुलिस के अधिकारियों का एक टीम गुरुवार को जांच के लिए जौनपुर पहुंचा। बुधवार देर रात अतुल के ससुराल वालों को घर में ताला लगाकर जाते हुए देखा गया।

