Azam Khan released from jail after 27 years, tears in his eyes
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आज़म खानको 27 महीने बाद जेल से राहत मिल गई है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता को अंतरिम जमानत दे दी है. सपा नेता के खिलाफ दर्ज कुल 89 केसों में से 88 मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है.

अब इस आखिरी मामले में आज सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिलने से 27 महीने बाद उनका जेल से बाहर आने का रास्ता साफ गया है, और आज़म खान आज शुक्रवार को जमानत पर रिहा हो गए है. आजम खान के जेल से बाहर निकलने के बाद उनके दोनों बेटे, शिवपाल सिंह और उनके कई समर्थकों उनका शानदार स्वागत किया. अब सुनने में तो ये भी आ रहा है कि तीन दिन बाद उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनका आमना- सामना भी हो सकता है.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब आज़म खान जेल में इतने महीने बिता चुके है. इससे पहले आपातकाल के दौरान भी वो कई महीनों की जेल की सजा काट चुके हैं. इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी का विरोध करने को लेकर भी आजम खान को जेल जाना पड़ा था. तब आजम ने 19 महीने जेल में बिताए थे.

यहां पढ़ें- नवजोत सिंह सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से क्यों मांगा वक्त, समय लेने की बताई यह वजह
अखिलेश यादव ने आजम खान का स्वागत करते हुए ट्वीट कर लिखा, “सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आजम खान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिए हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे।” और ये भी लिखा कि झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!
वहीं शिवपाल यादव ने कहा, न्याय की जीत है. आजम खान की जीत है. हम लोग समाजवादी हैं. हमेशा नेता जी से सुख दुख में साथ रहना सीखा है. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल राजू ने आजम की जमानत का विरोध किया था, उन्होंने कहा था कि सपा नेता ने यह बयान दिया है कि जिस एसडीएम ने मेरे खिलाफ मामले दर्ज करवाए हैं मैं उसे देख लूंगा.

