Sliderट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़बड़ी खबर

Raksha Bandhan 2024 Muhurat: भद्रा का साया 7 घंटे 39 मिनट तक, जानिएं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Bhadra's shadow lasts for 7 hours 39 minutes, know the auspicious time to tie Rakhi

Rakhsha Bandhan 2024 Muhurat: आज रक्षाबंधन का त्योहार है। ये त्योहार भाई-बहन का सबसे बड़ा त्योहार है। इस बार रक्षा बंधन के त्योहार पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। रक्षा बंधन सावन का आखिरी सोमवार है। श्रावण पूर्णिमा है। इसके साथ ही रक्षा बंधन पर भद्रा का साया 7 घंटे 39 मिनट तक रहेगा। रक्षा बंधन पर आज राखी बांधने का पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 1.32 बजे से शाम 4.03 बजे तक रहेगा। उसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 6.39 बजे से रात 8.52 बजे तक रहेगा। इस बार दो साल बाद राखी रात की बजाय दिन में बांधी जा सकेगी। इस बार राखी के त्योहार पर 30 साल बाद सूर्य और शनिदेव अपनी ही राशि में रहेंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया कई घंटों तक रहेगा। भद्रा का यह साया सुबह 6:05 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जा सकती। इस हिसाब से आज बहनें अपने भाइयों को राखी दोपहर के 1:32 बजे से बांध सकती हैं। रक्षाबंधन पर इस साल  सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और रवि योग का शुभ संयोग भी बन हुआ है।

सबसे पहले उतरे भाई की आरती और फिर लगाएं उसके माथे पर तिलक

भाई-बहन के प्यार के सबसे बड़े त्योहार रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन की जीवनभर रक्षा करने का वचन देता है। भाई को राखी बांधने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। ज्योतिषाचार्य अमित व्यास ने बताया कि भाई को राखी बांधने से पहले उसकी आरती उतारें और फिर उसके माथे पर तिलक लगाएं।

दाहिने हाथ पर राखी बांधना है शुभ

भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ होता है क्योंकि भगवान दाहिने हाथ से किए गए दान और अन्य कार्यों को स्वीकार करते हैं। इसके बाद भाइयों को अपनी बहनों के पैर छूने चाहिए। इसके साथ ही इस दिन भाइयों द्वारा बहनों को कुछ उपहार देने की भी परंपरा है। राजस्थान में हर बार की तरह इस बार भी राज्य सरकार ने राखी पर बहनों और बेटियों के लिए राज्य की सीमा में रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। यह छूट आज रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button