Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

अरब सागर में लाइबेरिया के जहाज हाईजैक, क्रू में 15 भारतीय सवार, एक्शन में आई नेवी

Indian Navy Intervenes in Hijack Crisis: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक जहाज के हाईजैक करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। यह जहाज लाइबेरिया के झंडे वाला था। इसने UKMTO पोर्टल पर मदद के लिए संदेश भेजा था। इसके बाद नेवी एक्शन में आ गई। अफ्रीकी देश सोमालिया के तट से एक मालवाहक हाइजैक करने की खबर सामने आ रही हैं इस जहाज पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य सवार हैं भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक लाइबेरिया के झंडे वाले थोक वाहक जहाज के अपहरण के प्रयास को नाकाम कर दिया। लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज ने UKMTO पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें 04 जनवरी 24 की शाम को लगभग 5 से 6 अज्ञात सशस्त्र कर्मियों के सवार होने का संकेत दिया गया था। इसके बाद नेवी ऐक्शन में आ गई। भारतीय नौसेना ने बताया कि नौसेना के विमान गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

Also Read: Latest Hindi News Indian Navy Intervenes in Hijack Crisis । News Today in Hindi

घटना की जानकारी मिलने के बाद नेवी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, एक MPA लॉन्च किया। विदेशी जहाज की सहायता के लिए समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात INS चेन्नई को डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने 05 जनवरी 24 की सुबह जहाज के ऊपर से उड़ान भरी। इसके साथ ही चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज के साथ संपर्क स्थापित किया। भारतीय नौसेना ने कहा कि INS चेन्नई जहाज की सहायता के लिए पहुंच रहा है। नेवी ने कहा कि क्षेत्र में अन्य एजेंसियों/एमएनएफ के समन्वय से समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना नेवी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत विदेशी देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। INS चेन्नई जहाज की सहायता के लिए पहुंच रहा है। क्षेत्र में अन्य एजेंसियों/MNF के समन्वय से समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत विदेशी देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

भारतीय नौसेना

अमेरिकन नेवी की सेंट्रल कमांड के मुताबिक नवंबर से अब तक लाल सागर वाले इलाके में करीब 2 दर्जन मर्चेंट शिप पर अटैक हुए हैं। इसमें एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इन अटैक को देखते हुए भारतीय नौसेना ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में तैनाती बढ़ाई दी है। नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट लगातार एरिया की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही वॉरशिप पर तैनात मरीन कमांडो अदन की खाड़ी के पास जहाजों को रोककर रेंडम चेकिंग भी कर रहे हैं।
भारतीय नौसेना ने अपने 6 टॉप क्लास वॉरशिप अदन की खाड़ी के आसपास तैनात किए हैं। इनमें डॉर्नियर, C-गार्डियन और P-8आई एयरक्राफ्ट से लगातार निगरानी की जा रही है। भारतीय नौसेना की तरफ से जहां अदन की खाड़ी के आसपास तैनाती बढ़ी है वहीं तटरक्षक बल के चार बड़े जहाज हमेशा भारत के एक्सक्लूसिव इकॉनमिक जोन की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य छोटे जहाजों की भी तैनाती है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button