Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

नीतीश कुमार को लेकर इंडिया गठबंधन में बड़े फैसले की संभावना बढ़ी

Political News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर इंडिया गठबंधन बहुत जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकता है। उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिनों के भीतर इंडिया गठबंधन की बैठक होगी और नीतीश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। आज मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि गठबंधन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सब एक ही दिशा में बढ़ रहे हैं। जल्द ही सीट शेयरिंग का काम पूरा होगा और नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला होगा।

Also Read: Latest Hindi News Political News । News Today in Hindi

संजय राउत ने कहा है कि हम गठबंधन के सभी साथी एकजुट हैं। कांग्रेस की जो कमेटी बनी है उसके साथ हमलोग जल्द ही बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक सकारात्मक होगी। सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस बैठक में कांग्रेस ,उद्धव शिवसेना ,शरद पवार की एनसीपी और प्रकाश आंबेडकर के साथ चर्चा होगी। संजय राउत ने यह भी कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है कि एक साथ मिलकर चुनाव लड़े और बीजेपी को शिकश्त दें। राउत ने कहा कि जहाँ तक नीतीश कुमार की बात है वे हमारे गठबंधन के बड़े नेता है। वे काफी अनुभवी भी है। उनका एक राजनीतिक इतिहास भी है। गठबंधन के भीतर उनको लेकर सकारात्मक सोंच हैं। उन्होंने ही इस एकता की तैयारी की है। उनके बारे में जल्द ही कोई बड़ा फैसला होगा।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर सीट शेयरिंग की बात को बता दिया है। सभी घटक दलों के साथ बैठक होनी है जो जल्द ही एक दो दिनों में होगी। इसके बाद सब कुछ तय हो जायेगा। संजय राउत ने कहा है कि हर राज्य की अपनी कहानी है। सबको साथ लेकर चलना है। कांग्रेस भी इसके लिए तैयार है। सीट शेयरिंग की बात होने के बाद जल्द ही देश और अभियान की शुरुआत होगी। राउत ने यह भी कहा कि कौन क्या बोलता है इससे हमें कोई लेना देना नहीं। हम एक हैं और बीजेपी को परास्त करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने जो समिति बनाया है उसके संयोजक हैं मुकुल वासनिक। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,भूपेश बघेल ,मोहन प्रकाश और सलमान खुर्शीद सदस्य हैं। इस समिति ने पार्टी नेतृत्व को निर्णायक बातचीत के लिए आगे की राह को बता दिया है। वासनिक ने भी डेली में पत्रकारों को कहा है कि पिछले कुछ दिनों में समिति ने इंडिया के साथ गठबंधन पर विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ व्यापक बैठक की है। अब जल्द ही सब कुछ तय होगा।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

बता दें कि गठबंधन के बीच कुछ अड़चन बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और यूपी को लेकर है। यूपी में जहां सपा सबसे बड़ी पार्टी है वही महाराष्ट्र में शिवसेना का जमीन मजबूत है। इसके साथ ही बंगाल में ममता का अपना बड़ा जनाधार है। बिहार में जदयू और राजद की मजबूत जमीन है। ऐसे में सभी दलों को मिलकर आगे की लड़ाई लड़नी है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस होगी। शरद पवार की प्रत्यय को भी समुचित सीट दिए जाने की बात है। वही बिहार में जदयू सबसे बड़ी पार्टी है। राजद और कांग्रेस बराबर सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उधर बंगाल में अभी ममता भले ही कह रही हो कि कांग्रेस को दो सीटें दी जा सकती है लेकिन खबर ये हैं बांगल में कांग्रेस सात से आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button