Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशचुनावट्रेंडिंगराजनीतिराज्य-शहर

Akhilesh Yadav Badaun Rally: बदायूं में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

Akhilesh Yadav Badaun Rally: बदायूं में सपा (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को सपा प्रत्याशी आदित्य यादव (Aditya Yadav) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। चुनावी रैली के मंच पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह (Shivpal Singh) यादव, सलीम इकबाल शेरवानी और पूर्व विधायक आबिद रजा समेत तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि Bhartiya Janta Party के लोग संविधान और हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हैं। ये संविधान बदलना चाहते हैं। जिन्होंने वैक्सीन लगवाई, वो लोग भी Bhartiya Janta Party के खिलाफ मतदान करेंगे। ये भाजपा वाले आपदा में अवसर देख रहे थे। इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) के नाम पर जो वसूली की है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर इनकी सरकार से न केवल संविधान को खतरा है बल्कि इनके फैसलों से जान का भी खतरा है। दस साल में इनकी बातें झूठी निकलीं। यही दिल्ली वाले आते थे, कहते थे आमदनी दोगुनी कर देंगे। लेकिन किसी की आय दोगुनी नहीं हुई क्या?

सपा मुखिया ने कहा कि Bhartiya Janta Party के लोग कहते है कि 80 करोड़ लोगों को राशन बंटवा दिया और दूसरी तरफ कह रहे हैं कि हम गरीबी रेखा से लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी निशुल्क देंगे। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीते 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। Bhartiya Janta Party पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने हमारे किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बड़े-बड़े उद्योगपतियों और खासमखास लोगों का कर्ज माफ किया। अखिलेश ने पेपर लीक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

आदित्य यादव (Aditya Yadav) ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है। एक पक्ष के काम हो रहे हैं। विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। झूठे आरोपों में मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। दस साल के घटनाक्रमों का इस सरकार से जवाब लीजिए। एक भी वोट पीछे न रहने पाए। सात मई को मतदान से ऐसा कर दिखाएं।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि सिवाय नफरत के उनके पास कोई भाषण नहीं। दस साल से वो देश के प्रधानमंत्री हैं। अगर आप पूछिए, महंगाई कम हुई तो कोई जवाब नहीं है। आज सुनहरा मौका है, अपने हाथ, आप इतनी बड़ी ताकत से सपा को जिताएं कि दिल्ली में बिना अखिलेश यादव के कोई सरकार न बन सके। पूर्व विधायक आबिद रजा ने भी Bhartiya Janta Party पर जमकर निशाना साधा।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button