Big Action on Bareilly Violence: "48 shops closed, office locked... Yogi government takes major action against Tauqeer Raza

Big Action On Bareilly Violence: बरेली जिले में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में नजर आ रहे। सीएम योगी ने साफ निर्देश दिया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। इसी आदेश के बाद सोमवार को नगर निगम और पुलिस ने मिलकर मौलाना तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस की मार्केट पर ताला जड़ दिया।
पढ़ें: “एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए” – I love Muhammad पर बढ़ते विवाद के बीच सीएम योगी का बड़ा ऐलान
मार्केट पर चला बुलडोजर जैसा एक्शन
यह मार्केट नावल्टी चौराहे के पास मस्जिद के बगल में बनी है। सुबह नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। वहां मौजूद दुकानदारों को बाहर निकाला गया और पूरी इमारत को सील कर दिया गया। इस मार्केट में कुल 48 दुकानें थीं और इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) का दफ्तर भी चल रहा था। दफ्तर दूसरी मंजिल पर था, जिसे भी बंद कर दिया गया।
विवादित मार्केट थी चर्चा में
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरी मार्केट नाले पर बनी हुई थी और लंबे समय से विवाद में थी। यहां की संपत्ति को वक्फ भूमि बताया जा रहा था, लेकिन इसके नक्शे और निर्माण पर सवाल उठते रहे हैं। इसी विवाद की वजह से प्रशासन ने हिंसा के बाद सबसे पहले इस जगह पर एक्शन लिया।
तौकीर रजा जेल में, अब करीबियों पर सख्ती
26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल का मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा पहले से जेल में है। अब प्रशासन उसके करीबी लोगों पर भी शिकंजा कस रहा है। डॉ. नफ़ीस को तौकीर रजा का दाहिना हाथ कहा जाता है। वे खुद को वक्फ संपत्ति का जिम्मेदार बताते थे और दुकानों से किराया वसूलते थे। प्रशासन ने साफ किया है कि अब ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई होगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इंटरनेट बंद, शहर अलर्ट पर
बरेली में हालात बिगड़ने न पाएं, इसके लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद कर दी थीं। सोमवार को तीसरे दिन भी इंटरनेट नहीं खोला गया। शहर को पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखा गया है। बाहरी जिलों से पुलिस फोर्स बुलाकर अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। बाजारों में हलचल कम दिख रही है और आम लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।
सीएम योगी की पैनी नजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस पूरे मामले को देख रहे हैं। वे लगातार अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं और साफ कह चुके हैं कि अगर कहीं भी ढिलाई बरती गई तो कड़ी कार्रवाई होगी। उनकी सख़्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासन हर स्तर पर कड़े कदम उठा रहा है।
गिरफ्तारियां और हथियार बरामद
हिंसा के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक 56 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मौलाना तौकीर रज़ा का करीबी मोहम्मद नदीम भी शामिल है। उसके पास से एक टूटा हुआ वायरलेस सेट, तमंचा और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।
बरेली बवाल के बाद प्रशासन का रुख बेहद कड़ा है। बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक, हर उस शख्स पर कार्रवाई हो रही है जिस पर हिंसा भड़काने का आरोप है। सरकार का संदेश साफ है – जो भी कानून से खिलवाड़ करेगा, उसे किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

