Bigg Boss 19: रोमांस, दोस्ती या प्रैंक? अशनूर-अभिषेक की केमिस्ट्री और नीलम-अमाल का फ्लर्टिंग गेम बना चर्चा का विषय

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर इस समय दो अलग-अलग ‘लव एंगल्स’ को लेकर सुर्खियों में है। एक तरफ कप्तान बने अभिषेक बजाज और अश्नूर कौर की नजदीकियां घरवालों की नजरों में दोस्ती से कहीं आगे जाती दिख रही हैं, तो दूसरी तरफ नीलम गिरी और अमाल मलिक का फ्लर्टिंग गेम घर के भीतर ताजगी और मसाला दोनों घोल रहा है।
जहां अश्नूर खुद को अभिषेक की सिर्फ ‘बेस्ट फ्रेंड’ बता रही हैं, वहीं घरवाले दोनों की बढ़ती केमिस्ट्री को रोमांस का नाम देने लगे हैं। दूसरी ओर, नीलम का अमाल को पटाने का अंदाज और उनके साथ मजाकिया अंदाज में प्यार जताना दर्शकों और कंटेस्टेंट्स दोनों का ध्यान खींच रहा है।
ये पढ़ें: Zubeen Garg Death: नहीं रहे ‘या अली’ सिंगर जुबीन गर्ग, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान
अश्नूर और अभिषेक की ‘दोस्ती’ पर उठे सवाल
शो में कप्तान बनने के बाद अभिषेक बजाज और अश्नूर कौर की बॉन्डिंग और भी मजबूत होती नज़र आई। घरवालों ने उनकी केमिस्ट्री को दोस्ती से ज्यादा बताया, लेकिन अश्नूर ने साफ किया “अभिषेक मेरे लिए सिर्फ एक बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो मुझे बेस्ट फ्रेंड वाइब देते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं।”
नेहल चुडासामा ने टोका कि कई बार ऐसी दोस्ती रिश्ते का रूप भी ले सकती है, लेकिन अश्नूर अपने जवाब पर अड़ी रहीं। दिलचस्प बात ये रही कि रात को दोनों के बीच फ्लर्टिंग मूड देखने को मिला। अभिषेक, अश्नूर की तारीफ करते और उन्हें खूबसूरत कहते नजर आए।
नीलम गिरी का अमाल मलिक को पटाने का अंदाज़
घर का दूसरा हॉट टॉपिक बना नीलम और अमाल का समीकरण। नीलम सीधे दौड़कर अमाल को गले लगा लेती हैं। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे अमाल के पास बैठकर उनसे फ्लर्ट भी करती हैं। हालांकि फरहाना भट्ट के आने पर वह तुरंत उठ जाती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स के पास जाकर बैठ जाती हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
क्या सच में दिल हार बैठीं नीलम?
तान्या और जीशान ने नीलम से पूछा कि कहीं उन्हें अमाल सच में पसंद तो नहीं आ गए? इस पर नीलम हंसकर कहती हैं कि यह सब सिर्फ एक प्रैंक है। हालांकि, देर रात शहबाज और जीशान ने अमाल को चिढ़ाते हुए कहा कि नीलम दिनभर उन्हीं के पीछे-पीछे घूमती रहीं और शायद उन्हें पसंद करने लगी हैं। इसके बाद दोनों ने खुलासा किया कि यह सिर्फ एक मजाक था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बिग बॉस हाउस में बढ़ा एंटरटेनमेंट लेवल
एक तरफ अश्नूर-अभिषेक की ‘दोस्ती और रोमांस’ की चर्चाएं, तो दूसरी ओर नीलम-अमाल का ‘फ्लर्टिंग ड्रामा’ दोनों ही ट्रैक बिग बॉस 19 को और ज्यादा दिलचस्प बना रहे हैं। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में इन रिश्तों का रंग क्या मोड़ लेगा दोस्ती से रोमांस या सिर्फ मजाक?
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

