Bihar News: Flood havoc in Bihar, CM Nitish's big decision! Every family will get Rs 7000

Bihar News: बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों में आई बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं और कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने घोषणा की है कि बाढ़ से प्रभावित हर परिवार को 7000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।
पढ़ें : क्या बिहार के लोग भारतीय नागरिक नहीं? वोटर लिस्ट पर उठे गंभीर सवाल
मुख्यमंत्री ने बुधवार को बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की, जिसमें अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
ये है बाढ़ की मौजूदा स्थिति
10 जिलों में बाढ़ का प्रकोप
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य के 10 जिलों के 54 प्रखंडों की 348 पंचायतों में करीब 24.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
भागलपुर में सबसे ज्यादा असर
भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति सबसे गंभीर है। यहां 12 प्रखंडों की 85 पंचायतों में लगभग 6 लाख लोग प्रभावित हैं।
तेजी से चल रहा रेस्क्यू
एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक 37,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। लोगों को निकालने के लिए 60 मोटर बोट और 1233 नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
समुदायिक किचन और राहत शिविर
बाढ़ प्रभावित इलाकों में 186 सामुदायिक किचन चलाए जा रहे हैं, जहां 7 लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन कराया गया है। इसके अलावा, 8,811 लोग बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे हैं।
पशुओं को भी मदद
बाढ़ से प्रभावित 3,360 पशुओं के लिए 335 क्विंटल पशु चारा वितरित किया गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी न हो और उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक मदद मिल सके।
Latest News Update Uttar Pradesh News
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

