PM Modi Birthday Special: नरेंद्र मोदी के नाम पर शिखर तक पहुंची BJP, लेकिन इन राज्यों में नहीं मिल पाई CM की कुर्सी

PM Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। मोदी ने 64 साल की उम्र में केंद्र की सत्ता संभाली थी। वह 11 साल से प्रधानमंत्री पद पर हैं और इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कभी सिर्फ 2 सीटें जीतने वाली भाजपा आज 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में है। इनमें से 1 केंद्र शासित प्रदेश और 10 राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा अपने दम पर सरकार चला रही है। वहीं, अन्य 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में वह सहयोगियों के साथ सत्ता का स्वाद चख रही है। हालांकि, अभी भी 5 राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा सत्ता के शिखर को नहीं छू पाई है।
जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं बना पाई, उन्हें जानने से पहले आइए जानते हैं कि जब नरेंद्र मोदी केंद्र में सत्ता में आए थे, तब कितने राज्यों में भाजपा की सरकार थी। 2014 में जब नरेंद्र मोदी केंद्र में सत्ता में आए थे, तब एनडीए की सरकार सिर्फ 6 राज्यों में थी, जिनमें से 5 में अकेले भाजपा सत्ता में थी। उस समय देश की 19.5 प्रतिशत आबादी पर भाजपा की सरकार थी। इसके बाद, भाजपा का ग्राफ साल दर साल बढ़ता ही गया। 2019 में, भाजपा का अकेले शासन 12 राज्यों तक पहुंच गया। यानी एनडीए का आंकड़ा 18 राज्यों तक पहुँच गया।
जबकि, 2024 में एनडीए के लिए यह आंकड़ा 19 तक पहुंच गया। दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव हुए। 27 साल बाद भाजपा ने यहां जीत का स्वाद चखा और आज वह 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में अकेले सरकार चला रही है।
पढ़े : पीएम मोदी आज बिहार को देंगे 36000 करोड़ की सौगात, पूर्णिया को मिलेगा एयरपोर्ट
किन राज्यों में अभी भी सरकार बनाने का सपना बाकी?
आज भाजपा 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में है, लेकिन अभी भी 5 राज्य ऐसे हैं जहां वह सरकार नहीं बना पाई है। इनमें पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं। इन 5 में से 3 राज्यों में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें बंगाल, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। जबकि पंजाब में 2027 और तेलंगाना में 2028 में चुनाव होने हैं।
किस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा की सरकार अकेले?
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- हरियाणा
- ओडिशा
- गुजरात
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- अरुणाचल प्रदेश
- त्रिपुरा
- केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में भाजपा की एकमात्र सरकार है
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एनडीए सरकार?
- महाराष्ट्र
- गोवा
- बिहार
- आंध्र प्रदेश
- मेघालय
- नागालैंड
- सिक्किम
- असम
- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन सरकार है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
किस राज्य में पहली बार बनी सरकार?
इन 11 सालों में कई ऐसे राज्य रहे हैं जहां भाजपा और एनडीए ने पहली बार सरकार बनाई है। जब केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई, तो हरियाणा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी और अब तक भाजपा 7 राज्यों में पहली बार सत्ता हासिल कर चुकी है। हरियाणा के अलावा, इन राज्यों में महाराष्ट्र, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं।
किस राज्य में BJP और NDA की सरकार नहीं?
वर्तमान स्थिति में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा और एनडीए की सरकार नहीं है, वे हैं:
- तेलंगाना
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- तमिलनाडु
- केरल
- मिजोरम
- हिमाचल प्रदेश
- झारखंड
- कर्नाटक
- जम्मू और कश्मीर

