Bomb Threat Patna Gurudwara: बिहार की राजधानी पटना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिखों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी किसी फोन कॉल से नहीं, बल्कि एक ईमेल के जरिए दी गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पढें: भागलपुर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त टक्कर, क्या अजीत शर्मा करेंगे चौथी जीत दर्ज?
ईमेल में क्या लिखा था?
गुरुद्वारा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश आया, जिसमें साफ-साफ लिखा था, “लंगर हॉल में 4 RDX रखे हैं।” यही नहीं, इस ईमेल में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘ISI जिंदाबाद’ जैसे आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए थे। इस संदेश के मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस का ‘एक्शन’ और जांच
जैसे ही पुलिस को धमकी की खबर मिली, वे बिना देरी किए गुरुद्वारा पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीम ने लंगर हॉल समेत पूरे गुरुद्वारा परिसर की चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली। घंटों की कड़ी जांच के बाद भी पुलिस को कहीं कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। अधिकारियों ने इसे किसी की शरारत बताया है, लेकिन फिर भी वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सुरक्षा हुई कड़ी, हाई अलर्ट जारी
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया कि धमकी फर्जी लग रही थी, लेकिन उन्होंने किसी भी जोखिम से बचने के लिए तुरंत प्रशासन को सूचित किया।
फिलहाल, गुरुद्वारा परिसर और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस अब उस ईमेल की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे किसने और कहां भेजा था।
यह पहली बार नहीं है जब पटना में ऐसी धमकी मिली है। इससे पहले, पटना सिविल कोर्ट को भी इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसका संबंध तमिलनाडु से सामने आया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इन दोनों घटनाओं के तार आपस में जुड़े तो नहीं हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

