SliderSocial Mediaचटपटीट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Viral Dance: शादी के रस्मों में आया बदलाव, दुल्हन का सोशल मीडिया ट्रेंडिंग डांस

Change in wedding rituals, bride's social media trending dance

भारतीय शादियों में परंपराएँ और रस्में समय के साथ बदलती रही हैं, और आजकल की शादियों में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहले जहाँ दुल्हनें शादी के दिन ससुराल जाते समय रोती थीं, वहीं अब शादी के दौरान उनका उत्साह और खुशी देखने लायक होती है। सोशल मीडिया के प्रभाव ने इस बदलाव को और भी स्पष्ट कर दिया है, और यह बदलाव खासकर प्री-वेडिंग शूट, संगीत में कपल डांस, ब्राइडल एंट्री में दुल्हन का परफॉर्मेंस और डांस करते हुए रील बनाने जैसे नए रस्मों में दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो का विवरण

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वेडिंग फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन का बिंदास डांस देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि माता पूजन के लिए जा रही दुल्हन जबरदस्त तरीके से डांस कर रही है। दुल्हन मैरून लहंगे में सजी हुई है और डीजे की धुन पर डांस कर रही है। दुल्हन का यह परफॉर्मेंस खासकर हरियाणवी सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल…’ पर था, जिसे लेकर उसने शानदार डांस किया। वीडियो में दुल्हन के पीछे काफी लोग सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, और कई युवतियाँ और महिलाएँ भी दुल्हन के साथ झूमते हुए नजर आ रही हैं। दुल्हन की इस मस्तमौला एंट्री और डांस ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ

प्रिया सिंह नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 19 लाख 43 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 23 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने किया ऐसे-ऐसे कमेंट्स

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएँ आनी शुरू हो गई हैं। वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सबका अपना-अपना अंदाज है।” कुछ लोगों ने दुल्हन के एनर्जेटिक डांस पर मजेदार कमेंट किया, जैसे “ये दुल्हन गुंडागर्दी पर उतर आई है, दूल्हे को सीधे घर से उठा लेगी।”यूजर्स दुल्हन के उत्साही डांस और खुशी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दुल्हन का डांस देखकर लगता है कि वह शादी के लिए कितनी बेताब है। शानदार परफॉर्मेंस!” वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “यह दुल्हन का मस्तमौला अंदाज शादी को और भी खास बना देता है।

Mansi Negi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button