न्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहर

CM Bhagwant Mann: सीएम मान ने पटियाला को दिया बड़ा तोहफा, दूधनसाधां में तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला जिले के दूधनसाधां गांव में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात दी। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की लागत 8 करोड़ 55 लाख रुपये आई है। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आम जनता को तहसील से जुड़े सभी काम एक ही बिल्डिंग में आसानी से करवाने की सुविधा मिलेगी।

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला जिले के दूधनसाधां गांव में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात दी। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की लागत 8 करोड़ 55 लाख रुपये आई है। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आम जनता को तहसील से जुड़े सभी काम एक ही बिल्डिंग में आसानी से करवाने की सुविधा मिलेगी।

पढ़े : Ludiana West Assembly By-Election: कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के समर्थन में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी का जोरदार स्वागत

अब नहीं टूटेगा जनता का दिल, मिलेगी सम्मानजनक सेवा

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले तहसीलों की हालत देखकर ही लोगों का दिल टूट जाता था। लोग यह सोचते थे कि यहां आकर काम होगा भी या नहीं। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तहसीलों में ‘लूट नहीं, सेवा’ का वातावरण होगा। तहसीलों में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम होगा ताकि जनता को सरकारी सेवाओं का सही लाभ मिल सके।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पुरानी व्यवस्था पर मान का कटाक्ष

मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि विरोधियों ने पंजाब को जमकर लूटा है। तहसीलों को लूट का अड्डा बना दिया गया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस व्यवस्था में सुधार करते हुए ईमानदारी को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी दफ्तर जनता की सेवा के केंद्र बन रहे हैं।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी होंगे बदलाव

मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन में यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार जनता की बाकी मांगों को भी जल्द पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हर गांव में खेल के मैदान बनाए जाएंगे और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें अधिकारी बनाना ही सरकार का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस कदम से पटियाला के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तहसील की आधुनिक बिल्डिंग न केवल प्रशासनिक कामों को आसान बनाएगी, बल्कि यह सरकारी सेवा में पारदर्शिता और प्रभावशीलता का प्रतीक भी बनेगी। साथ ही, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में किए जा रहे वादे भविष्य की पीढ़ी को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास हैं।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

News Watch India Digital Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button