CM Bhagwant Mann: सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पंजाब में 5500 होम गार्ड जवानों की भर्ती होगी
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि पंजाब होम गार्ड्स के सीमावर्ती विंग में 5500 जवानों की भर्ती की जाएगी।
CM Bhagwant Mann: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने घोषणा की है कि पंजाब होम गार्ड्स (Punjab Home Guard Recruitment 2025) के सीमावर्ती विंग में 5500 जवानों की भर्ती की जाएगी। यह कदम राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शत्रु ताकतों के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए उठाया गया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में एक प्रभावी दूसरी रक्षा पंक्ति की स्थापना बेहद जरूरी हो गई है।
बीएसएफ के पीछे बनेगी दूसरी सुरक्षा पंक्ति: CM Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सात सीमावर्ती जिलों में इन जवानों को तैनात किया जाएगा। यह बल बीएसएफ के पीछे तैनात होकर उन तत्वों को पकड़ने में मदद करेगा जो बीएसएफ के सुरक्षा घेरे को चकमा देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने इसे पंजाब में सुरक्षा घेरे को और भी सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
केंद्र सरकार से मांगी जाएगी सहायता
मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि इस कार्य की विशालता को देखते हुए केंद्र सरकार की सहायता आवश्यक होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंग
उन्होंने कहा, “राज्य के पास मानव संसाधन, हौसला और क्षमता है। लेकिन अतिरिक्त संसाधनों की पूर्ति के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अन्य बलों के लिए भी होगी भर्ती
मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने यह भी ऐलान किया कि इन 5500 जवानों के अलावा राज्य में 400 से अधिक अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन जवानों को सड़क सुरक्षा बल (SSF), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (SDRF) और अन्य विशेष बलों में तैनात किया जाएगा
उन्होंने कहा कि यह कदम जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV