CM Mohan Yadav: जीएसटी में कटौती, देशवासियों के लिए एक क्रांतिकारी कदम
CM Mohan Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) की नई दरों में की गई कटौती को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत योग्य कदम बताया है। इस फैसले से देश के लगभग 90 प्रतिशत नागरिकों को लाभ पहुंचेगा। सरकार ने विभिन्न सेक्टरों में हुई इस बदलाव को आर्थिक विकास और समाज के हर वर्ग के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना है।
पढ़े : MP News: स्वच्छता में इंदौर की शानदार उपलब्धि, मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता कर्मवीरों का सम्मान किया
जीएसटी में बदलाव का महत्व और स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में कहा था कि आने वाले समय में प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। उनके इन वचनों को पूरा करते हुए, जीएसटी में किए गए बदलाव से किसानों, उद्योगपतियों, विद्यार्थी व आम नागरिक सभी को लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस निर्णय को देश की आर्थिक प्रगति का मील का पत्थर बताया है।
सभी वर्गों का लाभ
जीएसटी की नई दरें सभी सेक्टरों को कवर करती हैं। इससे छोटे व मध्यम उद्यम, लघु उद्योग, किसान, विद्यार्थी और गरीब वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा। खासतौर पर, रोटी, पराठा, पनीर, छैना जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं अब सस्ती हो जाएंगी। स्कूली बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री जैसे- नोटबुक, पेंसिल, चाट, ग्लोब आदि पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय
कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए, ट्रैक्टर के टायर, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, बायोपेस्टिसाइड आदि पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। यह कदम किसानों को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर से जीएसटी हटा दी गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सस्ती होंगी। कैंसर जैसी घातक बीमारियों की दवाइयों को भी कर-मुक्त कर दिया गया है। इससे जरूरतमंदों को राहत मिलेगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए राहत
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी परिवर्तन आया है। 1200 सीसी इंजन क्षमता वाले वाहनों पर जीएसटी स्लैब 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कार खरीदना आसान होगा। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे- प्रोजेक्टर, वाशिंग मशीन आदि भी सस्ती हो जाएंगी।
आगे की योजना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार इन फैसलों का लाभ जल्द से जल्द प्रदेशवासियों को दिलाने के लिए तेजी से कार्य करेगी। यह बदलाव न सिर्फ आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाएगा। इस क्रांतिकारी कदम से भारत विश्व में एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

