CM Nayab Singh Saini: हरियाणा-पंजाब के बीच पानी को लेकर गरमाई सियासत, CM सैनी ने भगवंत मान पर लगाया आरोप, कहा- BBMB फैसले पर नहीं किया अमल
CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जल वितरण पर दिए गए बयान को हैरान करने वाला करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भगवंत मान की ओर से जल संकट जैसे गंभीर विषय पर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया गया है, जिससे केवल भ्रम फैलाया जा रहा है।
CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जल वितरण पर दिए गए बयान को हैरान करने वाला करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भगवंत मान की ओर से जल संकट जैसे गंभीर विषय पर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया गया है, जिससे केवल भ्रम फैलाया जा रहा है। श्री सैनी का कहना है कि जल बंटवारे पर लिए गए फैसले को लेकर उन्होंने खुद भगवंत मान से फोन पर बात की थी, लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि पंजाब न सिर्फ भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की तकनीकी समिति के फैसले को लागू करने में विफल रहा, बल्कि हरियाणा के अधिकारियों के कॉल तक नहीं उठाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के सीएम की ओर से पत्र का जवाब देने के बजाय एक वीडियो जारी कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की गई।
26 अप्रैल को भगवंत मान को खुद किया था फोन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 26 अप्रैल को उन्होंने खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन कर BBMB की तकनीकी समिति के निर्णय के बारे में जानकारी दी थी। इस निर्णय में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी छोड़ने की बात कही गई थी। श्री सैनी ने कहा, “मैंने श्री मान को बताया कि पंजाब के अधिकारी इस निर्णय पर अमल नहीं कर रहे हैं।”
भगवंत मान ने दिया था आश्वासन
सीएम सैनी के अनुसार, भगवंत मान ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे तुरंत अधिकारियों को निर्देश देकर अगले दिन सुबह तक फैसले का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्री सैनी ने बताया, “27 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि हरियाणा अधिकारियों द्वारा किए गए कॉल्स तक पंजाब की ओर से रिसीव नहीं किए गए।”
Read More:PM Modi to visit Haryana: आज हरियाणा को देंगे पीएम मोदी सौगात, जानें क्या है पर कार्यक्रम?
पत्र भेजा लेकिन जवाब नहीं मिला
हरियाणा के सीएम ने कहा कि जब कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला, तो पंजाब सरकार को पत्र भेजा गया। लेकिन 48 घंटे तक उस पत्र का कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसके विपरीत, भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की।
“राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है”
श्री सैनी ने कहा, “मैं हैरान हूं कि इतने गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधने की बजाय भगवंत मान ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने न सिर्फ तथ्यों को नजरअंदाज किया, बल्कि देश की जनता को भी भ्रमित करने का ओछा प्रयास किया है।”
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV