CM Yogi Adityanath Birthday: CM Yogi planted a tree on his 53rd birthday, many leaders including PM Modi and Mayawati congratulated him
CM Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्हें देशभर से राजनीतिक हस्तियों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है, साथ ही प्रदेश में उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की भी सराहना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोशल मीडिया हैंडल से इन शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को रीट्वीट करते हुए लिखा गया, “माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी, आपका हृदय से आभार।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी (pm Narendra Modi) के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके आत्मिक सहयोग से ‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास’ की संकल्पना को साकार करता नया उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। आपकी मंगल कामनाएं हमें लोक कल्याण के संकल्पों की सिद्धि हेतु नई प्रेरणा प्रदान करती हैं।”
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

