ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Delhi Saket Court Firing: दिल्ली कोर्ट में सरे आम फायरिंग, फायरिंग के पीछे किसकी है साजिश?

Delhi News: दिल्ली की साकेत कोर्ट में फायरिंग कर दी गई है। दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में अदालत खुलते ही फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई. लोगों के बीच भगदड़ मच गई। फायरिंग की खबर सुनते ही पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे। फायरिंग के शुरू होते ही लोग खौफ में आ गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आये थे। हमलवारों ने महिला को पहचानते उस पर गोलियों की बरसात करने लगे। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Read Also: Apple Store Saket: मुबई के बाद  दिल्ली मे खुला एपल का दुसरा स्टोर, I PHONE के CEO टिम कुक ने किया उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक  महिला सदन में बयान देने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जो वीडियो सामने आया है उसमें फायरिंग की घटना में घायल महिला लोगों की सहायता से खुद चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल फायरिंग की घटना के बाद से दिल्ली पुलिस पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है कि इतनी सारी पुलिस बल और कड़ी पुलिस की निगरानी में हमलावार कैसे पहुंचे। और ऐसे ही तमाम सवालों के तफ्तीश में दिल्ली पुलिस जुट गई गई है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button