Controversial Film: ये है दुनिया की सबसे विवादित फिल्म, रिलीज होते मच गया था बवाल, 100 देशों में हुई बैन और मारा गया डायरेक्टर
Controversial Film: सिनेमाई दुनिया में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अपने विषय और कंटेंट के कारण इतिहास में दर्ज हो जाती हैं, लेकिन इनकी कंट्रोवर्सी और विषय के चलते इन्हें भारी आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी ही एक फिल्म है 'सैलो, या द 120 डेज ऑफ सोडोम', जिसे पियर पाओलो पासोलिनी ने निर्देशित किया था।
Controversial Film: सिनेमाई दुनिया में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अपने विषय और कंटेंट के कारण इतिहास में दर्ज हो जाती हैं, लेकिन इनकी कंट्रोवर्सी और विषय के चलते इन्हें भारी आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी ही एक फिल्म है ‘सैलो, या द 120 डेज ऑफ सोडोम’, जिसे पियर पाओलो पासोलिनी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही अपनी विवादास्पद सामग्री के कारण दुनियाभर में तहलका मचा दिया। इसे 100 देशों में बैन कर दिया गया था और इसके बाद इसके निर्देशक की हत्या भी कर दी गई थी।
दुनियाभर में बैन है ये फिल्म
‘सैलो, या द 120 डेज ऑफ सोडोम’ फिल्म की कहानी को लेकर इतनी हिंसा और विवाद था कि यह दुनियाभर में प्रतिबंधित हो गई। फिल्म चार अमीर और भ्रष्ट व्यक्तियों के बारे में है, जो 18 युवकों का अपहरण करते हैं और उन्हें चार महीने तक मानसिक और शारीरिक रूप से यातनाएं देते हैं। यह फिल्म मार्क्विस डी साडे के 1785 के उपन्यास ‘द 120 डेज ऑफ सोडोम’ पर आधारित थी। इसके कंटेंट में यौन उत्पीड़न, अपहरण, हत्या, और बच्चों पर किए गए क्रूर अत्याचार के दृश्य थे, जो फिल्म को और भी विवादित बना गए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
100 देशों में बैन और हत्या की घटना
यह फिल्म अपनी रिलीज के तुरंत बाद ही दुनियाभर के कई देशों में बैन कर दी गई थी। इसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, यूके, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे देश शामिल थे। इसे ऑस्ट्रेलिया में 1993 में बैन किया गया, और फिर 1998 में एक बार फिर से प्रतिबंधित किया गया था। अमेरिका में इसे 1977 में रिलीज किया गया, लेकिन वहां भी इसे अश्लीलता के आरोप में बैन कर दिया गया था। इसके कंटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बाद 1975 में इस फिल्म के निर्देशक पियर पाओलो पासोलिनी की हत्या कर दी गई थी, जिससे फिल्म को लेकर उसकी विवादास्पद स्थिति और भी गहरी हो गई।
Also Read At: Gauri Khan Restaurant: यूट्यूबर का दावा, शाहरुख-गौरी के रेस्टोरेंट में बेचा जा रहा ‘नकली पनीर’
फिल्म की उपलब्धता और पॉपुलैरिटी
आपको बता दें कि इस फिल्म को IMDb पर 5.8 की रेटिंग मिली है, लेकिन इसके विवादित कंटेंट की वजह से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलिज नहीं किया गया है। हालांकि, 2011 में इसे ब्लू-रे होम पर रिलीज किया गया था। ये फिल्म बैन होने के कारण कई देशों में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, गूगल मूवीज पर यह फिल्म किराए पर उपलब्ध है, लेकिन यह केवल कुछ चुनिंदा देशों में ही देखी जा सकती है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV