Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Government Bunglow Allotment: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिल गया सरकारी बंगला, 47 लाख रुपये से हो रही है पेंटिंग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पदभार संभालने के बाद 100 दिनों से ज़्यादा इंतज़ार करने के बाद अब उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। जबकि नई भाजपा सरकार में ज़्यादातर कैबिनेट मंत्रियों को पहले ही राजधानी में सरकारी आवास आवंटित किए जा चुके हैं।

Government Bunglow Allotment: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार सरकारी बंगला मिल गया है। हालांकि, उन्हें शिफ्ट होने में अभी कुछ समय लगेगा क्योंकि वहां रंग-रोगन का काम चल रहा है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पदभार संभालने के 100 दिन बाद उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में सरकारी बंगला आवंटित किया गया है और वह वहां शिफ्ट हो सकती हैं।

पढ़े : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री के बीच बैठक, हेरिटेज विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री आवास के लिए आवंटन पत्र जारी कर दिया गया

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास के लिए आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने आवास की मरम्मत और उसे नया रूप देने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “हम यहां कुछ मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम करवा रहे हैं। यह काम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री वहां चले जाएंगे। इस संबंध में आवंटन पत्र भी जारी कर दिया गया है।”

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

इस बीच, मंत्रियों और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को बंगले आवंटित करने वाले लोक निर्माण विभाग ने कैंप कार्यालय बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

अधिकारी का कहना है कि घर के जीर्णोद्धार की अनुमानित लागत 47 लाख रुपये है। माना जा रहा है कि यह काम 60 दिनों में पूरा हो जाएगा।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

पूर्व मुख्यमंत्री इससे पहले 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर रह रहे थे

इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर रह रहे थे, जो सिविल लाइंस में ही स्थित है। फरवरी में दिल्ली में हुए चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर सत्ता में वापसी की थी। दिल्ली में नई भाजपा सरकार में शामिल अधिकांश कैबिनेट मंत्रियों को पहले ही राजधानी में सरकारी आवास आवंटित किए जा चुके हैं।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button