Delhi Couple drowned in Rishikesh: ऋषिकेश घूमने गया दिल्ली का कपल गंगा नदी में डूबा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
ऋषिकेश घूमने गया दिल्ली का एक कपल गंगा नदी में लापता हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों नदी में डूब गए हैं। फिलहाल SDRF की टीम सर्च अभियान शुरू कर दोनों की तलाश कर रही है।
Delhi Couple drowned in Rishikesh: गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग तपती गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वहीं इसी के साथ मानसून भी शुरू हो चुका है। मानसून ने देश के कई इलाकों में मौसम सुहावना कर दिया है तो कई इलाकों में मानसून की बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया है। मुंबई के लोनावला से लेकर उत्तराखंड के ऋषिकेश में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही है।
अभी हाल ही में लोनावला से एक वीडियो सामने आया जहां नदी, झरने के दृश्य का आनंद लेने गया एक परिवार नदी में अचानक आये बहाव से डूब गया। यह वीडियो काफी विचलित करने वाली थी। अब ऐसी ही एक खबर ऋषिकेश से सामने आई है। दरअसल ऋषिकेश घूमने गया दिल्ली का एक कपल गंगा नदी में लापता हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों नदी में डूब गए हैं। फिलहाल SDRF की टीम सर्च अभियान शुरू कर दोनों की तलाश कर रही है।
ऋषिकेश की मुनि की रेती में हर साल सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इस दौरान पर्यटक गंगा नदी में गोते लगाते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेते हैं। कई बार लोग अपनी मौज में इतने मग्न हो जाते हैं कि उन्हें आने वाले खतरे का आभास तक नहीं होता। ज़रा सी सावधानी हटती है और दुर्घटना घट जाती है।
ऋषिकेश के नजदीक मुनि की रेती में दिल्ली के एक कपल की डूबने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक , गोताखोर कपल को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि कपल दोपहर 1 बजे नीम बीच पर गंगा में स्नान करने गए थे। पुलिस को वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नदी में काफी दूर जाने के बाद कपल गायब हो गए।
दोनों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक शख्स की पहचान पश्चिमी दिल्ली के सुदर्शन पार्क निवासी लवप्रीत के रूप में हुई है। जिसकी उम्र लगभग 26 साल बताई जा रही है। वहीं शख्स के साथ मौजूद लड़की की पहचान नेहा ठाकुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 22 बताई जा रही है। वह दिल्ली के करोल बाग की रहने वाली है।
पुलिस ने दोंनों के माता-पिता को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस SDRF के साथ मिलकर दोनों को खोजने का काम कर रही है, लेकिन अंदेशा ये जताया जा रहा है कि दोंने गंगा नदी में डूब गए हैं।
मानसून का वक्त चल रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय खासा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उस जगह के बारे में जानकारी जरूर लेलें।