Delhi Election 2025 Live: दिल्लीवालों की दोपहर बाद बढ़ी रफ्तार, 3 बजे तक 46.55 फीसदी से अधिक मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आज सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। दिल्ली में बदलते मौसम का असर सुबह के समय मतदान के दौरान देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर सुबह के समय सन्नाटा नजर आया।
Delhi Election 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। दिल्ली में बदलते मौसम का असर धूप के साथ घर से निकली जनता 3 बजे तक कुल 46.55 फीसदी हुआ मतदान.
पढ़ें : नोएडा के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आज सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। दिल्ली में बदलते मौसम का असर सुबह के समय मतदान के दौरान देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर सुबह के समय सन्नाटा नजर आया। वैसे बता दें कि दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
जहां आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा और कांग्रेस भी दिल्ली पर फिर से कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा 25 साल से अधिक समय से सत्ता से बाहर है, जबकि आप से पहले 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट जीतने में विफल रही है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राष्ट्रीय राजधानी में कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 699 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। करीब 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस की टीमें ड्रोन के जरिए मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगी।
पढ़ेें : मिल्कीपुर उपचुनाव में वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान
Delhi Chunav Live: दिल्ली में 3 बजे तक कुल 46.55 प्रतिशत मतदान। जानिए किस इलाके में कितनी वोटिंग हुई
सेंट्रल दिल्ली 43.45
पूर्वी दिल्ली 47.09
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 48.32
दक्षिण पूर्वी दिल्ली 43.91
नई दिल्ली 43.10
उत्तर दिल्ली 46.31
उत्तर पूर्वी दिल्ली 52.73
उत्तर पश्चिमी दिल्ली 46.81
शाहदरा 49.58
दक्षिण दिल्ली 44.89
पश्चिमी दिल्ली 45.06
Feb 05, 2025 14:00 IST
Delhi Chunav Live: दिल्ली में 1 बजे तक कुल 33.31 प्रतिशत मतदान
Delhi Chunav Live: दिल्ली में 1 बजे तक कुल 33.31 प्रतिशत मतदान। जानिए किस इलाके में कितनी वोटिंग हुई
सेंट्रल दिल्ली 29.74
पूर्वी दिल्ली 33.66
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 35.44
दक्षिण पूर्वी दिल्ली 32.27
नई दिल्ली 29.89
उत्तर दिल्ली 32.44
उत्तर पूर्वी दिल्ली 39.51
उत्तर पश्चिमी दिल्ली 33.17
शाहदरा 35.81
दक्षिण दिल्ली 32.67
पश्चिमी दिल्ली 30.87
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV