Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़राज्य-शहर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में हुआ बवाल, लड़की ने लड़के को जड़ा थप्पड़

Delhi Metro: Chaos in Delhi Metro, girl slaps boy

Delhi Metro: Delhi Metro हमेशा चर्चा में रहता है जिस वजह से लोगों के अंदर कई प्रकार के धारण बनी हुई है। इसी बीच Delhi Metro का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें दिख रहा है की एक लड़का और एक लड़की सीट के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं और कुछ देर बाद ही यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर गए।

वैसे दिल्ली मेट्रो का वीडियो अक्सर ही वायरल होता रहता हैं।  कभी लोगों का गाना गाते हुए वीडियो वायरल होता है तो कभी-कभी अतरंगी ढंग से डांस करते हुए वीडियो वायरल होता है। तो कई बार दिल्ली मेट्रो में लोग प्रैंक वीडियो भी बनाते हैं जो काफी वायरल होता है, साथ ही सोशल मीडिया पर कभी-कभी मेट्रो में चल रही लड़ाई-झगड़े वाली वीडियो भी वायरल हो जाता हैं।

 ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और एक लड़का सीट के लिए एक दुसरे से भिड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़का मेट्रो की सीट पर बैठा हुआ है और एक लड़की उसके सामने खड़ी हो कर बहस कर रही है। इस वीडियो में लड़की काफी गुस्से में नजर का रही है और कुछ ही देर बाद ही दोनों के बीच विवाद बढ़ जाता है। इसी बीच आसपास के सभी यात्री इकट्ठा हो जाते हैं और दोनों को लड़ते हुए देखना है।

हालांकि दोनों की लड़ाई यही नहीं रुकती क्योंकि बहस करते हुए लड़की   अचानक से लड़के को थप्पड़ मार देती है, वहीं लड़का भी इसके जवाब में लड़की को कोहनी मारने की कोशिश करता है लेकिन मेट्रो में मौजूद दूसरे यात्री झगड़े को शांत करने की कोशिश में लग गए।

इस वीडियो को @gharkekalesh पेज से सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग प्रकार के प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ईश्वर सिंह नाम के एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा की मेट्रो के सभी अड्डों में कैमरा लगवाने चाहिए और सभी झगड़ों का रील बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए। इससे कमाई भी अच्छी हो गई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की दिल्ली मेट्रो में तो यह अब यह रोज का हो गया है।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button