Delhi New CM: दिल्ली में बन सकते हैं 2 डिप्टी CM ! बीजेपी कर रही हैं विचार
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसे लेकर तमाम तरह की चर्चा चल रही है। कई लोगों के नाम CM Race में चल रहे हैं। पार्टी ने साफ किया है कि 14 फरवरी के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। जवाहर लाल नेहरू में ग्रैंड शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी बीच भाजपा राजधानी को 'मिनी' भारत के रूप में दिखाना चाहती है। इसके लिए नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री रखने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Delhi New CM: दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर मंथन जारी है। इस बीच बड़ी जानकारी सामने आयी है। भाजपा नये मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री को शामिल करने के विकल्प पर भी विचार कर रही है।
पढ़ें : बिना एग्जाम के डाक विभाग में बम्पर भर्ती , 10वीं पास के लिए शानदार मौका, तुरंत करें अप्लाई
27 सालों का वनवास खत्म कर BJP दिल्ली की सत्ता में लौटने में कामयाब हुई। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर बंपर जीत हासिल की। इसके बाद अब सरकार बनाने की कवायतों में जुटी हुई है। बता दें दिल्ली की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर ये आ रही है कि दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर मंथन जारी है। इस बीच बड़ी जानकारी सामने आयी है। भारतीय जनता पार्टी राजधानी दिल्ली को ‘मिनी भारत’ के रूप में दर्शाने के लिए नये मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री को शामिल करने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी है। दिल्ली में एक सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
2 डिप्टी सीएम बनाने पर विचार कर रही भाजपा
कुछ पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार में 2 उपमुख्यमंत्री रखने के कदम से पार्टी को विभिन्न जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को समायोजित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, इसकी बहुत संभावना है, क्योंकि ऐसा कई अन्य राज्यों में भी किया गया है, जहां विभिन्न पृष्ठभूमि के नेताओं को समायोजित करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। BJP शासित मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) और राजस्थान (rajasthan) में ऐसा किया गया है। BJP नेताओं ने कहा कि यह प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व के विचाराधीन है, जो इस पर अंतिम फैसला लेगा।
पढ़ें : आज गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, 102.71 करोड़ की देंगे सौगात
कब होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान?
इसके अलावा, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरे से सप्ताहांत स्वदेश लौटने के बाद दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। पार्टी नेताओं ने बताया कि सदन के नेता का चुनाव करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होने की संभावना है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल किया जाएगा।
सीएम पद के दावेदार
मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कई BJP विधायकों के नामों की चर्चा है। इनमें प्रवेश वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने नयी दिल्ली सीट से ‘AAP’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया। इसके अलावा, दिल्ली BJP के पूर्व प्रमुख विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और मनजिंदर सिंह सिरसा, पवन शर्मा (Pawan sharma), आशीष सूद, रेखा गुप्ता (rekha gupta) व शिखा राय जैसे वरिष्ठ नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। पार्टी नेताओं ने करनैल सिंह और राज कुमार भाटिया (rajkumar bhatia) जैसे कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के नाम भी लिए, जिन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित दावेदार बताया जा रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV