UP Kaushambi News: कौशाम्बी जिले में भू माफियाओं को योगी सरकार का तनिक भी नही है खौफ। न्यायालय में स्थगन आदेश होने के बाद भी भू माफियाओं ने पुलिस की मिलीभगत से पीड़ितों की जमीन पर रात में फायरिंग करते हुए पीड़ित की जमीन को कब्जा कर रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।
आपको बता दें कि मामला थाना सराय अकिल अंतर्गत कोटिया कुंडारी का है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए थाना सराय अकिल में आज फिर शिकायत किया है कि 33विश्वा जमीन है जिसमे तीन हिस्सेदार है लेकिन एक हिसेदार दो हिस्सेदारों की जमीन गुंडई के बल पर असलहे की नोक पर जमीन हथियाना चाहता है। जिसकी शिकायत राजस्व विभाग में किया था। न्यायालय का स्थगन आदेश होने के बाद भी पुलिस की मिलीभगत से दबंगों ने रात में हर्ष फायरिंग कर पेड़ लगाया सूचना मिलने पर पीड़ित ने 112 पर फोन किया दब दबंग भाग निकले। आरोप है कि स्थानीय पुलिस की सह पर कभी पीड़ित के साथ हो सकती हादसा।

