Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Cargo Ship caught Fire: कार्गो शिप में धमाका, 50 कंटेनर समुद्र में गिरे… 4 क्रू लापता

केरल तट पर कोलंबो से मुंबई जा रहे कंटेनर शिप MV WAN HAI 503 में भीषण विस्फोट हुआ है। इस दुर्घटना में 4 क्रू मेंबर लापता हैं और 5 घायल हैं। यह विस्फोट कोच्चि से करीब 315 किलोमीटर पश्चिम में हुआ। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल बचाव कार्य में लगे हुए हैं। करीब 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं। लापता क्रू मेंबर्स की तलाश जारी है।

Cargo Ship caught Fire: केरल के तट पर एक हादसा हुआ है। कोलंबो से न्हावा शेवा जा रहे कंटेनर शिप MV WAN HAI 503 पर समुद्र में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका कोच्चि से करीब 315 किलोमीटर पश्चिम में शिप के अंडर डेक (निचले हिस्से) में हुआ है। हादसे के बाद शिप के 4 क्रू मेंबर लापता हैं, जबकि 5 लोग घायल हैं। शिप पर कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे। शिप पर कंटेनर भरे हुए हैं।

चालक दल के सदस्यों को बचाने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि जहाज पर रखे 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए। जहाज पर 600 से ज़्यादा कंटेनर रखे हुए हैं। नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज़ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। धमाके की वजह अभी साफ़ नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी कंटेनर के अंदर से यह धमाका हुआ होगा।

पढ़े : मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर 8 यात्रियों की मौत, गेट पर लटकने और धक्का देने से पटरी पर गिरे लोग

भारतीय नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, “कोझिकोड के बेपोर तट पर एक मालवाहक जहाज में विस्फोट हुआ है। यह जहाज सिंगापुर का झंडा लगा कंटेनर जहाज है, जिसकी लंबाई 270 मीटर और ड्राफ्ट 12.5 मीटर है। यह जहाज 7 जून को कोलंबो से 10 जून को एनपीसी मुंबई के लिए रवाना हुआ था।”

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

बचाव अभियान शुरू

इधर, भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत अभियान शुरू कर दिया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान (सीजीडीओ) को भेजा गया है। इसके साथ ही तीन तटरक्षक जहाज आईसीजीएस राजदूत (न्यू मंगलौर से), आईसीजीएस अर्नवेश (कोच्चि से), आईसीजीएस सचेत (अगाती से) को भी तुरंत मौके पर भेज दिया गया है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

जहाज पर सवार बाकी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं

तटरक्षक बल ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। जहाज पर सवार बाकी क्रू मेंबर्स फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। तटरक्षक बल स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। राहत जहाज और विमान घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं। हर संभव मदद की जा रही है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button