न्यूज़लाइफस्टाइलसेहतनामा

Eyes Protection From Dust: धूल भरी आंधी में कैसे करें आंखों की सुरक्षा, जानिए कैसे रखें अपनी आंखों का खास ख्याल

धूल भरी आंधी केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक होती है। विशेष रूप से हमारी आंखें इस मौसम में सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। हवा में उड़ती धूल और कचरे के कण आंखों में जाकर गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए अगर आप धूल भरी आंधी में बाहर हैं, तो आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Eyes Protection From Dust: धूल भरी आंधी केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक होती है। विशेष रूप से हमारी आंखें इस मौसम में सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। हवा में उड़ती धूल और कचरे के कण आंखों में जाकर गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए अगर आप धूल भरी आंधी में बाहर हैं, तो आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

आंखों को होने वाले संभावित नुकसान

विशेषज्ञों के अनुसार, धूल और कचरा आंखों में जाने से संक्रमण की समस्या हो सकती है। इससे आंखें लाल हो सकती हैं, जलन, खुजली और धुंधला दिखना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। धूल के बारीक कण आंखों की सतह पर खरोंच या जख्म बना सकते हैं, जिससे सूजन और आंखों में दर्द भी हो सकता है।

पढ़े Benefits of Karela Juice: करेला जितना फायदेमंद खाने में है, उतना ही असरदार सफाई में, जानिए 5 बेहतरीन घरेलू उपाय

गंभीर मामलों में आंखों में सूखापन (ड्राइनेस), एलर्जी, या कॉर्निया डैमेज जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं, जो देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए आंखों की उचित देखभाल बेहद जरूरी है।

धूल भरी आंधी में आंखों की देखभाल कैसे करें?

  1. आंखों को न रगड़ें

अगर आंखों में धूल या कचरा चला जाए तो उन्हें बिल्कुल न रगड़ें। इससे आंखों की सतह को नुकसान हो सकता है और रेटिना पर खरोंच आ सकती है।

  1. आंखों को धोएं

धूल या कचरा गिरने पर तुरंत साफ पानी से आंखों को धोएं। गुलाब जल का भी प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि यह आंखों को ठंडक और आराम देता है।

  1. डॉक्टर से संपर्क करें

अगर जलन, दर्द या सूजन बढ़ जाए तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें। बिना परामर्श के कोई भी दवा या आई ड्रॉप न डालें।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय

  1. चश्मा पहनें

घर से बाहर निकलते समय आंखों को धूल, धूप और यूवी किरणों से बचाने के लिए सनग्लास या सामान्य चश्मा पहनें।

  1. UV प्रोटेक्टेड सनग्लास का प्रयोग करें

ये चश्मे आंखों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी है।

  1. आई ड्रॉप का प्रयोग करें

अगर आंखों में सूखापन की समस्या है तो डॉक्टर से पूछकर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। इससे आंखें हाइड्रेटेड रहती हैं।

  1. स्क्रीन टाइम कम करें

मोबाइल और लैपटॉप का अधिक उपयोग भी आंखों पर तनाव डालता है। इससे बचने के लिए हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूर देखें।

धूल भरी आंधी के समय आंखों की देखभाल को हल्के में लेना गंभीर नतीजों का कारण बन सकता है। आंखें हमारे शरीर का नाजुक और सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। कुछ आसान लेकिन जरूरी सावधानियां अपनाकर हम अपनी आंखों को इन खतरों से बचा सकते हैं। समय पर उपचार और सही देखभाल से आंखों को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button