उत्तर प्रदेशराज्य-शहर

UP News: पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा का खोड़ा नगर पालिका पर हमला

Former MLA Pandit Amarpal Sharma's attack on Khoda Municipality

UP  News:  खोड़ा नगर पालिका में पानी संकट और प्रशासनिक विफलता के मसले पर पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने आज एक जोरदार प्रेस वार्ता आयोजित की। पंडित अमरपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में पानी की गंभीर समस्या और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के लिए सत्ता पक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत जिम्मेदार है।

पंडित अमरपाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि खोड़ा नगर पालिका में निर्दलीय चेयरमैन मोहिनी शर्मा और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के बीच जारी विवाद के कारण विकास कार्यों में भारी रुकावटें आ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर पानी की आपूर्ति से संबंधित फाइलों को रोक रखा है, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पंडित अमरपाल शर्मा ने यह भी बताया कि चुनाव से पूर्व मोहिनी शर्मा के अध्यक्ष बनने के बाद छह महीने के भीतर पानी की समस्या का समाधान करने का वादा किया गया था, लेकिन वह वादा पूरा नहीं हुआ।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि अधिकारी बिना अध्यक्ष की सलाह के ही महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं और टेंडर जारी कर रहे हैं, जिससे नगर पालिका की स्थिति और बिगड़ रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि वह खोड़ा नगर पालिका की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे।

वहीं पंडित अमरपाल शर्मा का यह भी कहना कि उन्होंने अब तक नगर पालिका खोड़ा के खिलाफ़ 5 हज़ार से ज्यादा शिकायतें शासन को भेज चुकें हैं,

पंडित अमरपाल शर्मा ने यह भी कहा कि उनकी ओर से प्रशासनिक विफलताओं को उजागर करने और जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रेस वार्ता ने खोड़ा नगर पालिका की वर्तमान स्थिति और प्रशासन की विफलताओं को प्रमुखता से उठाते हुए, जनता की समस्याओं की गंभीरता पर ध्यान केंद्रित किया।

Praveen Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button