Live UpdateSliderट्रेंडिंगन्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराज्य-शहर

नही रहे महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी , दिल का दौरा पड़ने से गई जान 86 साल की उम्र मे ली आखिरी सांस!

Manohar Joshi Passed Away Live News Updates - NewsWatchIndia

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के PD हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती थे। 23 फरवरी यानि आज शुक्रवार सुबह उनके निधन की सूचना मीली मनोहर जोशी (Manohar joshi) का दाह संस्कार शिवजी पार्क स्थित श्मशान घाट में होगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। उन्हें एक दिन पहले ही हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज मुंबई के PD हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया था । आज सुबह उन्होंने अंतिम सांसे लीं। मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा। उससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरार उनके माटुंगा स्थित घर पर रखा जाएगा।

बयान के मुताबिक, ‘महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया था और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही थीं।’


पिछले साल भी हुए थे भर्ती

शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार 86 वर्षीय मनोहर जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्काघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।
मनोहर जोशी शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बेहद करीबी थे। उन्होंने एक शिक्षक से लेकर लोकसभा अध्यक्ष बनने तक का सफर तय किया, आइए जानते हैं उनके बारे में…


शिक्षक से मुखमंत्री बनने का सफर
मनोहर जोशी एक शिक्षक थे. जोशी अपने शुरुआती जीवन में RSS से जुड़े रहे, फिर 1966 में शिव सेना की स्थापना के बाद वह इससे जुड़ गए और उसी पार्टी से CM से लेकर लोकसभा अध्यक्ष तक बने। आपको बता दे मनोहर जोशी 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर भी रह चुके हैं । इसके बाद साल 1995 में महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी और फिर उन्हें CM बनाया गया। जिसके बाद मनोहर जोशी 1999 तक यानि 4 साल के लिए मुख्यमंत्री बने।

Read: Latest Maharashtra News (महाराष्ट्र समाचार) – NewsWatchIndia

बालासाहेब ठाकरे (balasahab thakre) के सबसे करीबी में से एक थे मनोहर जोशी
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। उन्हें बालासाहेब का बहुत भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माना जाता था, इसलिए जब पिछले साल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे। वह एक सांसद भी रहे हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र में वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष का पद भी संभाला था। अपने शुरुआती दिनों में वह आरएसएस से जुड़े थे और फिर उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शिव सेना के साथ शुरू किया।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button