Rajasthan CM Bhajan Lal Called Ashok Gehlot ‘Jaadugar’, Former CM Offers Magic Show
Ashok Gehlot Jaadugar Remark: राजस्थान की सियासत में ‘जादूगर’ वाला तंज अब एक अलग ही अंदाज में आगे बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अशोक गहलोत को ‘जादूगर’ कहने वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार तो किया, लेकिन राजनीतिक अंदाज में नहीं, बल्कि जादूगरों के मुद्दों को उठाकर जवाब दिया। गहलोत ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चाहें तो उनके आवास पर मैजिक शो आयोजित किया जा सकता है, जिसे मुख्यमंत्री अपने परिवार, मंत्रियों और विधायकों (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) के साथ देख सकते हैं।
अशोक गहलोत ने जादूगर समुदाय के लिए कई बड़े ऐलान भी किए। इनमें चित्तौड़गढ़ में मैजिशियन कन्वेंशन, जोधपुर में मैजिक एकेडमी और देशभर के जादूगरों को एक मंच पर लाने के लिए ‘इंडियन मैजिक फेडरेशन’ की शुरुआत शामिल है। गहलोत ने जादूगरों से जुड़े जीएसटी के मुद्दे को भी उठाते हुए इसे खत्म (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) करने की मांग की है।
भजनलाल शर्मा ने गहलोत को कहा था ‘जादूगर’
दरअसल, कुछ सप्ताह पहले उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था,पूर्वा मुख्यमंत्री जी, आप जादूगर हैं। लेकिन कांग्रेस में आपको हेराफेरी के माध्यम से जाना जाता है (पूर्व सीएम, आप एक जादूगर हो सकते हैं। लेकिन कांग्रेस के भीतर, आप अपने बेईमानी (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) के लिए जाने जाते हैं)।
अशोक गहलोत का जादू से रिश्ता सिर्फ राजनीतिक तंज तक सीमित नहीं है। वह मशहूर जादूगर लक्ष्मण सिंह गहलोत के बेटे हैं और बचपन में अपने पिता के साथ उनके शो के लिए विदेशों तक यात्रा कर (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) चुके हैं।
गहलोत बोले- CM आवास पर हो सकता है मैजिक शो
मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक गहलोत ने जादूगरों से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि भजन लाल जी ने क्या कहा, लेकिन अगर वे चाहें तो CM आवास पर मैजिक शो हो सकता है। उनका पूरा परिवार, मंत्री और विधायक यह शो देख सकते हैं। और उसके बाद, अगर CM चाहें तो वे जादूगरों की एक बड़ी समस्या, यानी GST की समस्या को हल कर (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) सकते हैं।
मैं इस बारे में केंद्र सरकार और CM को भी लिख रहा हूं। मैं चाहूंगा कि CM जादू को GST-मुक्त करने की सिफारिश करें। गहलोत ने कहा कि सरकार को जादूगरों की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सरकार जादूगरों की मदद करे ताकि वे अपने हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) बना सकें। जादूगर अमीर नहीं होते। उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जादूगरों के लिए चित्तौड़गढ़ में होगा बड़ा सम्मेलन
जादूगरों के कल्याण से जुड़े संगठनों ने चित्तौड़गढ़ में एक बड़े सम्मेलन की घोषणा की है। इसे ‘मायालोक’ नाम दिया गया है। आयोजन 26 से 28 जनवरी के बीच होगा और इसमें देश-विदेश के करीब 2,000 जादूगरों के शामिल (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) होने की उम्मीद जताई गई है।
मैजिशियन राजेंद्र रामावत, जिन्हें स्टेज पर ‘ग्रेट मायावी जूनियर’ के नाम से जाना जाता है, ने जादूगरों को कमतर नहीं आंकने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘जादूगरों को कम मत समझिए। मौजूदा सरकार से मेरी गुज़ारिश है कि हमें भले ही कुछ न दें, लेकिन हमारा मज़ाक न उड़ाएं… हमारी ताक़त को कम न आंकें: हर जादूगर लगभग 5 लाख लोगों को प्रभावित करता है, और राजस्थान में 500 और पूरे देश (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) में 1.5 लाख से ज़्यादा जादूगर हैं; हम एकजुट होंगे।
आयोजकों के मुताबिक, लक्ष्मण गहलोत की जयंती से जुड़ा यह आयोजन 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करेगा और इस मौके पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम आयोजित किया (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) जाएगा।
जोधपुर में खुलेगी मैजिशियन एकेडमी
जादू की कला को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के लिए जोधपुर में मैजिशियन एकेडमी खोलने की योजना है। राजेंद्र रामावत के मुताबिक, 1972 में उनके पिता ग्रेट मायावी ने जादूगरों के लिए एक अकादमी (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) की कल्पना की थी, जिसे अब साकार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश में जादूगरों के लिए न तो कोई व्यवस्थित प्रशिक्षण केंद्र है और न ही प्रमाणित पाठ्यक्रम। नई अकादमी के जरिए इस कमी को दूर करने की कोशिश की (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) जाएगी।
उनका कहना है कि कई बार जादूगरों की कला उनके साथ ही खत्म हो जाती है, खासकर तब जब अगली पीढ़ी इस पेशे में रुचि नहीं लेती। नई अकादमी का उद्देश्य इस पारंपरिक कला को संरक्षित (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) करना भी होगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘इंडियन मैजिक फेडरेशन’ से एक मंच पर आएंगे जादूगर
जादूगरों और उनके संगठनों को एकजुट करने के लिए ‘इंडियन मैजिक फेडरेशन’ यानी ‘भारतीय जादू महासंघ’ की शुरुआत की गई है। इसके जरिए देशभर में काम कर रहे अलग-अलग जादूगर संगठनों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जाएगी। अशोक गहलोत ने कहा कि दूसरे देशों में इस तरह के संस्थान मौजूद हैं, लेकिन भारत में जो अकादमी (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) जोधपुर में प्रस्तावित है, वह अपनी तरह की पहली पहल होगी।
पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश
अशोक गहलोत ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह अपने पिता के साथ हांगकांग और टोक्यो तक उनके मैजिक शो के लिए गए थे। उन्होंने अपने बेटे वैभव गहलोत की ओर इशारा करते हुए कहा (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) कि उन्होंने उन्हें भी इस मौके पर बुलाया है, ताकि परिवार की जादू की विरासत आगे भी जारी रहे।
इस तरह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘जादूगर’ वाले तंज ने राजस्थान की राजनीति में एक नया मोड़ ले लिया है। गहलोत ने जवाब को व्यक्तिगत विवाद तक सीमित रखने के बजाय जादूगर समुदाय के मुद्दों को (Ashok Gehlot Jaadugar Remark) उठाने का रास्ता चुना है।

